कप्तानी में कोहली को रिप्लेस करेंगे रोहित, रिपोर्ट सुन ट्विटर पर आया भूचाल, देखें रिएक्शन
नई दिल्ली। क्रिकेट जगत में इन दिनों काफी अफरा तफरी मची हुई है, भारत-इंग्लैंड के बीच आखिरी टेस्ट कैंसिल किये जाने के बाद भारतीय खिलाड़ी आईपीएल का हिस्सा बनने के लिये यूएई पहुंच रहे हैं। जहां एक ओर मैच कैंसिल होने की ठीकरा आईपीएल पर फोड़ा जा रहा है तो वहीं पर भारतीय टीम को मैच से पीछे हटने के लिये निशाना बनाया जा रहा है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर फैन्स अभी अपनी प्रतिक्रिया दे भी नहीं पाये थे कि रविवार को टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी रिपोर्ट ने ट्विटर पर भूचाल ला दिया।
और पढ़ें: US Open 2021: अधूरा रह गया जोकोविच का कैलेंडर स्लैम जीतने का सपना, डैनियल ने जीता पहला ग्रैंड स्लैम
इस रिपोर्ट के अनुसार भारतीय कप्तान विराट कोहली यूएई में खेले जाने वाले टी20 विश्वकप के बाद सीमित ओवर्स प्रारूप की कैप्टेंसी छोड़ देंगे और उनकी जगह रोहित शर्मा टीम की कमान संभालते नजर आयेंगे। उल्लेखनीय है कि विराट कोहली ने धोनी के बाद टीम की कमान को संभाला और 2017 में इंग्लैंड के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज के शुरुआत की। अपने लगभग साढ़े 4 साल के कप्तानी करियर में कोहली ने दुनिया के हर कोने में भारतीय टीम का लोहा मनवाया है लेकिन आईसीसी की ट्रॉफी जीत पाने में नाकाम रहे हैं।
और पढ़ें: शिखर धवन को ड्रॉप करने पर भड़के पूर्व भारतीय विकेटकीपर, कहा- 'उसने हर बार खुद को साबित किया है'

आखिरकार वो दिन आ ही गया
अपनी कप्तानी के दौरान विराट कोहली 3 बार आईसीसी खिताब जीतने के करीब पहुंचे है जिसमें से उन्होंने दो बार टूर्नामेंट का फाइनल और एक बार सेमीफाइनल खेला है, लेकिन हर बार टीम ट्रॉफी जीत पाने में नाकाम रहे हैं। खबरों के अनुसार विराट कोहली अपनी बल्लेबाजी पर ज्यादा ध्यान देने के लिये कप्तानी छोड़ना चाह रहे हैं। गौरतलब है विराट कोहली के बल्ले से कोई बड़ी शतकीय पारी निकले लगभग 2 साल का समय पूरा हो चुका है।
वहीं इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तो मानों भूचाल आ गया है। जहां कुछ लोगों का मानना है कि आखिरकार विराट कोहली ने सही फैसला किया और वो दिन आ ही गया जिसके चलते भारत के आईसीसी खिताब जीतने के इच्छा पूरी हो जायेगी।

विश्वकप से पहले छोड़नी चाहिये कप्तानी
जहां कुछ फैन्स रोहित को कप्तानी मिलने की खबर सुनकर ही खुश हो गये हैं तो वहीं पर कुछ लोगों का मानना है कि आईसीसी टूर्नामेंट में कोहली का जिस तरह का रिकॉर्ड है उसे देखते हुए रोहित को विश्वकप से पहले कप्तानी देनी चाहिये थी। अगर ऐसा होता तो भारत का खिताब जीतना तय हो जाता है।
टाइम्स ऑफ इंडिया के सूत्र के अनुसार खुद विराट कोहली यह ऐलान करने वाले हैं। सूत्र के अनुसार कोहली को अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान लगाना है और फिर से उस फॉर्म को हासिल करना है जो कि उनके पास थी और दुनिया का बेस्ट बल्लेबाज बनना है।

बीसीसीआई दोनों को साथ लाने की कर रही है तैयारी
सूत्र ने आगे बात करते हुए कहा कि बीसीसीआई इस प्लान को लेकर अपने स्तर पर काम कर रही है और चाहती है कि यह होने से पहले विराट और रोहित एक ही पेज पर हों ताकि टीम में किसी भी तरह की कलह उत्पन्न न हो।
इस बीच दुनिया भर के फैन्स ने सोशल मीडिया पर इस खबर को लेकर अपनी प्रतिक्रिया है। आपको बता दें कि रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम ने 5 बार आईपीएल का खिताब जीता है जबकि विराट कोहली की टीम अभी तक पहला खिताब ढूंढ रही है। वहीं विराट कोहली की अनुपस्थिति में रोहित ने कई बार टीम की कप्तानी की है और सफलतापूर्वक जीत दिलाई है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
