IPL 2020: अंतिम चार मैचों में और रोचक हुए प्लेऑफ के समीकरण, कोई मैच बेमतलब नहीं होगा
नई दिल्लीः आईपीएल 2020 की कहानी शुरू होने में जितनी लेट हुई उतना ही मजा अपनी रवानगी में दे रही है। इस सीजन में कोई भी डेड रबर यानी बिना मतलब का गेम नहीं होने जा रहा है। ऐसा इसलिए है क्योंकि अब तक मुंबई इंडियंस के अलावा कोई भी टीम प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाई है। सभी टीमों को अपने अपने आखिरी मुकाबले अब खेलने बाकी हैं और चेन्नई को छोड़कर सबको किसी भी हाल में जीत चाहिए। ना केवल जीत बल्कि अन्य टीमों के परिणामों पर भी उतनी ही नजरें रहेंगी। इसके अलावा नेट रन रेट यहां निर्णायक स्थिति में आता जा रहा है।

क्वालिफायर 1 के लिए होगा अब DC और RCB के बीच मैच-
आईपीएल का बीता मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और आरसीबी के बीच हुआ जहां रॉयल चैलेंजर्स को अपनी लगातार तीसरी हार मिली।
आरसीबी ने घटिया बैटिंग करत हुए 20 ओवरों में 120 रन बनाए जिसका आसानी से पीछा करते हुए वार्नर की टीम ने 14.1 ओवरों में ही 5 विकेट खोकर मामला अपने नाम कर लिया।
IPL 2020: CSK के खिलाफ KXIP को बड़ी जीत की दरकार, संभावित XI, हेड टू हेड
अब आरसीबी के 13 मैचों में 7 जीत और 6 हार के साथ कुल 14 अंक हैं और उनका नेट रन रेट -0.145 है। इस टीम को अगला और अंतिम मैच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 2 नवंबर को खेलना है। दिल्ली कैपिटल्स के भी खाते में 14 ही अंक हैं। इसका मतलब यह है कि जो भी टीम यह मुकाबला जीतेगी वह अंक तालिका में दूसरे नंबर पर जाकर विराजमान हो जाएगा। यानी वह क्वालिफायर 1 में चली जाएगी।

14-14 अंक पाने वाली दो टीमों को मिलेगी प्लेऑफ में जगह-
क्वालिफायर 1 में हारने वाली टीम को दूसरे क्वालिफायर में फिर से खेलने का मौका मिल जाता है जिसको जीतकर वह फाइनल में जगह बना सकती है। जाहिर है दिल्ली और बेंगलुरु इस मैच के लिए जान लगाना चाहेंगे।
इसके साथ ही इतना तय हो गया है कि दो टीमें 14-14 अंकों के साथ क्वालिफाई करने जा रही हैं। क्योंकि आज चेन्नई सुपर किंग्स और किंग्स इलेवन का मैच है जिसका पंजाब जीता तो 14 अंक हो जाएंगे। इसके अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला होगा जिसमें जीतने वाले को भी 14 ही अंक मिलेंगे।

केवल सनराइजर्स का भाग्य उसके हाथ में-
यहां तक की सनराइजर्स हैदराबाद अगर मुंबई इंडियंस से जीत जाती है तो उसको 14 ही अंक मिलेंगे। लेकिन सनराइजर्स के साथ एक बड़ी बात है उसका मजबूत रन रेट जो कि प्लस 0.555 का है। इसका मतलब यह है कि हैदराबाद अगर जीता तो वह क्वालिफाई कर जाएगा और सीधा एलिमिनेटर में जाएगा। एलिमिनेटर में जाने वाली टीम मैच हारते ही बाहर हो जाती है जबकि जीतने वाली टीम को क्वालिफायर 1 में हारने वाली टीम से मुकाबला करना पड़ता है।
मजेदार बात यह है कि टॉप तीन के अलावा केवल हैदराबाद की टीम ही ऐसी ही जिसका भाग्य उसके हाथ में है। किंग्स इलेवन पंजाब, राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के जीतने के बावजूद भी प्लेऑफ में जाने की गारंटी नहीं है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
