अमेरिकी ओपन: फाइनल में किम-केरोलिन
वर्ष के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन का महिला एकल का फाइनल मुकाबला डेनमार्क की केरोलिन वोजनिएस्की और बेल्जियम की किम क्लिस्टर्स के बीच खेला जाएगा।
वोजनिएस्की ने शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में बेल्जियम की येनिना विकमायेर को सीधे सेटों में 6-3, 6-3 से पराजित किया वहीं क्लिस्टर्स ने अमेरिका की सेरेना विलियम्स को 6-4, 7-5 से हराया।
क्लिस्टर्स और सेरेना के बीच खेला गया यह मुकाबला उस समय विवादों की भेंट चढ़ गया जब अंपायर ने मैच के अंतिम पड़ाव पर क्लिस्टर्स को जीत के लिए जरूरी अंक दे दिया।
सेरेना ने अंपायर के इस फैसले का विरोध किया लेकिन अंपायर ने कहा कि उन्होंने कोर्ट में बार-बार रैकेट पटकने को लेकर सेरेना को चेतावनी दी थी लेकिन इसके बावजूद वह गलती करती रहीं।
इसी को देखते हुए सेरेना के खिलाफ पेनाल्टी अंक दिया गया। इसे लेकर सेरेना ने अंपयार और लाइंसवुमैन के साथ बहस भी की। सेरेना पर लाइंसवुमैन के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग करने को लेकर मामला दर्ज किया गया है।
19 साल की वोजनिएस्की पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंची हैं जबकि 2005 में यह खिताब जीत चुकीं क्लिस्टर्स दूसरी बार फाइनल खेलेंगी।
वाइल्डकार्ड के जरिए अमेरिकी ओपन के मुख्य ड्रा में जगह बनाने वाली क्लिस्टर्स ने दो साल के अंतराल के बाद टेनिस में वापसी की है। वोजनिएस्की ग्रैंड स्लैम फाइनल में पहुंचने वाली डेनमार्क की पहली महिला टेनिस स्टार हैं। जीत के बाद वोजनिएस्की ने कहा, "मैं अपनी खुशी बयां नहीं कर सकती। मेरे पास शब्द नहीं हैं। मैं इस मुकाम पर पहुंचकर बेहद रोमांचित हूं।"

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:24 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications