​उत्तर कोरिया का तानाशाह किम जोंग उन ओलंपिक में पदक न जीतने वालों से कोयले की खदान में कराएगा काम

नई दिल्ली। उत्तरी कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने रियो ओलंपिक में पदक न जीतने वाले खिलाड़ियों को अजीबोगरीब सज़ा देने की ठानी है। खबर है कि इन सभी को कोयले की खदान में काम कराया जा सकता है।

पाकिस्तान से निर्वासित बुगती को भारत दे सकता है शरण

किम जोंग को अपने खिलाड़ियों से ओलंपिक में 5 स्वर्ण पदकों के साथ 17 मेडल्स जीतने की अपेक्षा थी लेकिन ऐसा हो नहीं सका। उत्तरी कोरिया ने रियो ओलंपिक में महज 7 मेडल ही अपने नाम करने में सफलता पाई।

फुटबॉल खिलाड़ियों को लाइव टीवी पर सजा

उत्तर कोरिया की तरफ से रियो ओलंपिक में कुल 31 खिलाड़ी देश का प्रतिनिधित्व करने रियो गए थे। इसके खिलाड़ियों ने 2 स्वर्ण, 3 रजत और 2 कांस्य पदक जीते। ऐसी भी खबरें हैं कि एक फुटबॉल मैच हारने पर नॉर्थ कोरिया के खिलाड़ियों को लाइव टीवी पर सजा दी गई थी। उन्हें भी खदानों में काम करने के लिए भेज दिया गया था।

PICS: धोनी की पत्नी साक्षी संग यह रोमांटिक तस्वीर तेजी से हो रही है वायरल, जानिए वजह

एक तस्वीर यह भी थी...

रियो ओलंपिक से एक तस्वीर ऐसी भी आई थी जिसे देखकर कहा गया कि उत्तरी कोरिया का तानाशाह किम जोंग सजा-ए-मौत दे सकता है। दरअसल, इसमें उत्तर कोरिया की पहली महिला जिमनास्ट हॉन्ग यूं जूंग ने अपने विरोधी देश दक्षिण कोरिया की एक एथलीट के साथ सेल्फी ली थी। इस वजह से गुस्सा होकर किम जोंग उसे वतन वापसी पर मौत की सजा सुना सकता है।

Read : अरविंद केजरीवाल ने नरेंद्र मोदी सरकार की आलोचना में ही फूंक दिए 70 लाख रुपए : CAG रिपोर्ट

जीतने वालों को मिलेगा ईनाम

न्यूज वेबसाइट फाइनेंशियल एक्सप्रेस की मानें तो किम जोंग अपेक्षाओं के मुताबिक पदक नहीं जीत पाने की वजह से खिलाड़ियों की तमाम तरह की सुख-सुविधाओं को छीन सकता है। वहीं पदक जीतने वालों को सिर आंखों पर ​बैठाकर उन्हें ईनाम भी दिया जाएगा।

Story first published: Thursday, August 25, 2016, 14:07 [IST]
Other articles published on Aug 25, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+