विज्ञापन बाजार में छा जाएंगे इंग्लैंड के क्रिकेट खिलाड़ी
ब्रिटेन के समाचार पत्र 'द टाइम्स' के मुताबिक इंग्लैंड की एक प्रमुख परामर्शदात्री कंपनी-स्पोर्ट्स इंपैक्ट के अध्यक्ष जान टेलर ने कहा कि एशेज जीतने के बाद इंग्लैंड के खिलाड़ी ब्रिटेन के पुरुष प्रधान विज्ञापनों के 30 प्रतिशत हिस्से पर कब्जा कर लेंगे।
वर्ष 2005 में जब इंग्लैंड ने आस्ट्रेलिया को हराया था, तब केविन पीटरसन और एंड्रयू फ्लिंटॉफ विज्ञापन बाजार में तेजी से उभरे थे। पीटरसन इस श्रृंखला के एक मैच में ही खेल सके और फ्लिंटॉफ ने टेस्ट मैचों से संन्यास ले लिया है।
ऐसे में इस बार यह तमगा युवा खिलाड़ी स्टुअर्ट ब्रॉड को मिल सकता है, जिन्होंने पूरी श्रृंखला में गेंद और बल्ले के साथ शानदार प्रदर्शन किया है। ब्रॉड ने पांच टेस्ट मैचों में 234 रन बनाने के अलावा 18 विकेट अपने नाम किए।
टेलर ने कहा, "ब्रॉड आकर्षक, सजीले और समझदार हैं। उन्हें विज्ञापन बाजार का सर्वाधिक हिस्सा मिलेगा क्योंकि वह महिला और पुरुष ग्राहकों को समान रूप से आकर्षित करने में सफल रहेंगे। कुल मिलाकर इंग्लैंड के खिलाड़ी विज्ञापन बाजार के 18 से 30 फीसदी हिस्से पर कब्जा करने में सफल रहेंगे।"
ब्रॉड ने कमाई के लिहाज से उपयोगी इंडियन प्रीमियर लीग में नहीं खेलकर एशेज पर ध्यान केंद्रित करने का फैसला किया था। इसका फायदा उन्हें खेल के दौरान मिला और अब मैदान के बाहर भी उन्हें इसका अप्रत्यक्ष फायदा मिलने वाला है।
ब्रॉड फिलहाल वेटरोज और मैक्सीमसल नाम की दो कंपनियों के लिए विज्ञापन करते हैं। आने वाले दिनों में उनके हिस्से कई बड़े विज्ञापन आने वाले हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications