रोहित शर्मा की फिटनेस को लेकर माईकल वॉन ने दिया बड़ा बयान
नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा चोटिल होने की वजह से पिछले कुछ मैचों में टीम का हिस्सा नहीं रहे हैं। हालांकि उनकी अनुपस्थिति में भी टीम केरून पोलॉर्ड की अगुवाई में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। आईपीएल के लीग मैचों की बात करें तो 13 मैचों में से 9 मैच जीतकर मुंबई इंडियंस की टीम अंक तालिका में पहले पायदान पर है। मुंबई इंडियंस के कई खिलाड़ी अपनी जबरदस्त फॉर्म में हैं लेकिन कप्तान रोहित शर्मा का फिट नहीं होना टीम के लिए जरूर चिंता का विषय होगा।
फिटनेस के चलते रोहित शर्मा को आगामी ऑस्ट्रेलिया टूर के लिए भी टीम में जगह नहीं दी गई है। रोहित शर्मा को टीम में शामिल नहीं किए जाने पर टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री ने कहा कि उनके टीम के चयन में मेरी कोई भूमिका नहीं है और ना ही रोहित शर्मा के ना चयन होने में मेरा कोई हस्तक्षेप था। मुझे बस इतना पता है कि रोहित की मेडिकल रिपोर्ट यह कहती है कि वह खुद को फिर से चोटिल कर सकते हैं। रोहित और इशांत की ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कमी खलेगी, दोनों की न्यूजीलैंड में भी कमी खली थी, पिछले साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में रोहित शर्मा ने बड़ी भूमिका निभाई थी।
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माईकल वॉन का कहना कि अगर रोहित शर्मा के फिट होने की संभावना है और वह अगर आखिरी मैच भी खेल सकते हैं तो मैं उन्हें टीम में रखूंगा। वॉन ने कहा कि मैंने अपनी जिंदगी में कभी यह नहीं सुना कि किसी खिलाड़ी को टीम में इसलिए जगह नहीं दी गई क्योंकि इस बात की संभावना है कि वह खुद को चोटिल कर सकता है। वॉन ने कहा कि रोहित शर्मा को किस तरह की चोट है इस बात की कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है, यह अपने आप में ही अजीब है। अगर उनके हाथ में चोट है तो बताया जा सकता है, लेकिन उनकी चोट को लेकर इस तरह का असमंजस ठीक नहीं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
