वसीम अकरम ने बताया क्यों इंग्लैंड को 2022 में करना चाहिये पाकिस्तान का दौरा
नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच इन दिनों पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड के दौरे पर है जहां वो इंग्लिश टीम के खिलाफ फिलहाल टेस्ट सीरीज और फिर टी20 सीरीज खेलेगी। वहीं इंग्लैंड दौरे पर पहुंचने वाली पाकिस्तान टीम के बारे में बात करते हुए टीम के पूर्व कप्तान और तेज गेंदबाज वसीम अकरम का मानना है कि ईसीबी को पीसीबी का शुक्रगुजार होना चाहिये कि इस महामारी के दौरान पाकिस्तान के कप्तान अजहर अली और उनकी टीम ब्रिटेन के दौरे पर आये हैं और इसके बदले में इंग्लैंड को 2022 में पाकिस्तान का दौरा करना चाहिए।
उल्लेखनीय है कि दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बावजूद इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की टीम ने इंग्लैंड का दौरा करके इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) भारी वित्तीय नुकसान से बच गया।
और पढ़ें: IPL 2020 में धोनी से बचकर रहें गेंदबाज, इरफान पठान ने बॉलर्स को चेताया
उल्लेखनीय है कि इंग्लैंड की टीम ने साल 2005-06 से पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है। साल 2009 में जब श्रीलंकाई टीम की बस पर आतंकी हमला हुआ था उसके बाद कोई भी टीम सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान का दौरा करने का राजी नहीं हुई है। हाल ही में श्रीलंका की टीम और बांग्लादेश की टीम ने पाकिस्तान का दौरा किया है। इस बीच ईसीबी और पाकिस्तान की टीम के बीच साल2022 में तीन टेस्ट और पांच वनडे इंटरनैशनल मैचों के लिए पाकिस्तान का दौरा करने की बातचीत चल रही है।
अकरम ने इस बारे में बात करते हुए कहा, 'टीम के यहां आने के कारण आप लोगों को पाकिस्तान क्रिकेट का आभारी होना चाहिए और देश का उससे भी अधिक। वे यहां ढाई महीने से अधिक समय तक बायो सिक्योर एन्वॉयरमेंट में रहेंगे। इसलिए अगर सब कुछ सही रहा तो इंग्लैंड को पाकिस्तान का दौरा करना चाहिए। मैं वादा करता हूं कि मैदान के अंदर और बाहर उनका पूरा ख्याल रखा जाएगा और हर मैच में स्टेडियम खचाखच भरा होगा।'
और पढ़ें: संन्यास लेते ही धोनी को मिला इंग्लैंड में खेलने का बड़ा ऑफर, जानें क्या है मामला
गौरतलब है कि इंग्लैंड की टीम के खिलाड़ियों ने पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में भी हिस्सा लिया है जिसके बाद वसीम अकरम को उम्मीद है कि इससे उनकी सुरक्षा चिंताओं को दूर करने में मदद मिलेगी। आपको बता दें कि इस महीने की शुरुआत में इंग्लैंड के कोच क्रिस सिल्वरवुड ने भी कहा था कि उन्हें पाकिस्तान दौरे पर टीम ले जाने में कोई समस्या नहीं है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
