बांग्लादेश की जमीन पर गाड़ दिया पाकिस्तान का झंडा, सकलैन मुश्ताक के फैसले पर उठे सवाल
नई दिल्लीः हर टीम के मैनेजमेंट के अपने फंडे होते हैं जिनके हिसाब से वे अपने खिलाड़ियों में जोश भरते हैं। पाकिस्तान के हेड कोच सकलैन मुश्ताक ने अपनी टीम में जोश भरने के लिए एक तरीका ढूंढा है। वे ट्रेनिंग कैम्प के पास में पाकिस्तान का झंडा गाड़ देते हैं ताकि खिलाड़ी उसको देखकर खुद के अंदर देश के लिए कुछ करने की भावना को हमेशा ताजा रखें।
अपने जमाने के बढ़िया ऑफ स्पिनर रह चुके सकलैन मुश्ताक ने यह चलन टी20 वर्ल्ड कप में शुरू किया था और अब पाकिस्तानी टीम बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयारी कर रही है तो भी हेड कोच का ये चलन जारी है। पाकिस्तान का झंडा खिलाड़ियों के आसपास लहरा रहा है।

ट्रेनिंग कैंप में हेड कोच का नया तरीका-
पीसीबी द्वारा शेयर की गई फोटो में हम देख सकते हैं कि एक तरफ खिलाड़ी प्रैक्टिस कर रहे हैं दूसरी ओर पाकिस्तान का झंडा लहरा रहा है। पाकिस्तानियों को यह सीन देखकर काफी गर्व महसूस हो रहा होगा लेकिन बांग्लादेश के फैंस इस बात से प्रभावित नहीं हैं। उन्होंने ट्विटर पर आकर अपनी नाखुशी जाहिर की है। ट्विटर लोगों के दुख और सुख बांटने का अब एक डिजिटल तरीका बन चुका है।
एक फैन ट्वीट करते हुए कहता है, पाकिस्तान तुम वापस जाओ। बांग्लादेश में किसी भी प्रकार का पाकिस्तान झंडा बैन किया जाए।
— Pakistan Cricket (TheRealPCB) November 16, 2021 |
बांग्लादेशी फैंस को नहीं भाया ये तरीका-
एक और दुखी यूजर लिखता है, बांग्लादेश में इतनी टीमें आती हैं, इतने मैच खेले गए हैं लेकिन किसी भी जमीन पर अपना झंडा नहीं गाड़ा था। लेकिन पाकिस्तान ने जो किया उसका अब क्या मतलब है...
बता दें कि बांग्लादेश पहले पाकिस्तान का ही हिस्सा होता था और इसको पूर्वी पाकिस्तान कहते थे फिर 1971 में दोनों अलग हो गए जिसमें भारत ने भी अपनी अहम भूमिका निभाई थी।
इसके अलावा, नेशनल सेलेक्टर्स ने पाकिस्तान की दो टेस्ट मैचों की टीम भी घोषित कर दी है जो बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी। यह मैच चिटगांव और ढाका में क्रमशः 26 नवंबर और 4 दिसंबर को खेले जाएंगे।
भारत के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हुए केन विलियमसन, अब ये खिलाड़ी संभालेगा कमान

टी20 के बाद टेस्ट मैचों का भी टूर है-
पाकिस्तान की 20 सदस्यीय टीम में ओपनर इमाम-उल-हक, मीडिल ऑर्डर के बल्लेबाज कामरान गुलाम और ऑफ स्पिनर बिलाल आसिफ का भी नाम है ये लोग हैरिस राउफ, इमरान बट्ट, शाहनवाज दहानी और यासिर शाह की जगह लेंगे।
बाएं हाथ के बल्लेबाज इमाम को इसलिए जगह दी गई है क्योंकि पाकिस्तान के घरेलू टूर्नामेंट कायदे-आजम ट्रॉफी में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। उन्होंने चार मैचों की केवल पांच पारियों में 488 रन जड़ दिए थे जिसमें एक नाबाद दोहरा शतक भी शामिल था। इमाम ने अपना अंतिम टेस्ट मुकाबला 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में खेला था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
