'तबादलों से इलाके बदलते हैं, इरादे नहीं', सहवाग ने किया जबरदस्त ट्वीट
नई दिल्ली। राहुल तेवतिया...वो खिलाड़ी जिसने यूएई में चल रहे आईपीएल सीजन-13 में सुर्खियां बटोर ली हैं। तेवतिया छक्कों की बरसात कर रहे हैं। सीजन के 15वें मैच में राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ एक समय राजस्थान की टीम 130 स्कोर तक थमती नजर आ रही थी, लेकिन तेवतिया ने एक बार फिर तेज पारी खेल अंत में स्कोर 154 पहुंचाया। तेवतिया ने 12 गेंदों में नाबाद 24 रन बनाए जिसमें तीन छक्के भी दर्ज रहे। तेवतिया की पारी देख पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग हैरान रह गए और उन्होंने उनकी पारी को देख एक जबरदस्त ट्वीट किया।

लगाए थे लगातार 5 छक्के
बता दें कि तेवतिया ने सीजन के 9वें मैच में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ एक ओवर में 5 छक्के लगाकर टीम को जीत दिलाई। उन्होंने इस मैच में पहली 19 गेंदो में 8 रन बनाए थे, लेकिन फिर उन्होंने तेज खेलना शुरू किया। तेवतिया ने 31 गेंदों में 53 रन बनाकर 223 रनों का लक्ष्य हासिल करने में सहयोग दिया। उनकी पारी में 7 छक्के शामिल रहे थे। लेकिन यह पारी उनकी शारजाह में निकली थी, जो छोटा स्टेडियम है। ऐसे में सहवाग ने इस ट्वीट के साथ यह साफ किया कि तेवतिया छोटे मैदान में ही नहीं बल्कि बड़े मैदानों पर भी बड़े शाॅट मारने की काबिलियत रखते हैं।

अभी तक आए 11 छक्के
तेवतिया अभी तक खेले 4 मैचों में 11 छक्के लगा चुके हैं। वह सवार्धिक छक्के लगाने के मामले में दूसरे स्थान पर हैं। गाैर हो कि तेवतिया उस समय सुर्खियों में आए थे जब 2018 आईपीएल के लिए खिलाड़ियों की बोली लग रही थी। उस समय उनका बेस प्राइस 20 लाख था। उन्हें खरीदने के लिए सनराइजर्स हैदराबाद ने दिलचस्पी दिखाई थी, लेकिन अंत मे दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 3 करोड़ में खरीदा था। लेकिन दो सीजन के बाद यानी पिछले साल राजस्थान ने उन्हें अपनी टीम में ट्रेडिंग के जरिए ले लिया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
