भारत VS श्रीलंका: गाले टेस्ट से पहले भारत को झटका, ओपनर केएल राहुल बाहर
कोलंबो। इंडियन क्रिकेट टीम के ओपनर केएल राहुल अपने कंधे की चोट से उबरने के बाद श्रीलंका सीरीज के लिए फिट हुए थे लेकिन अब वे 26 जुलाई से शुरू हो रहे पहले टेस्ट के लिए बाहर हो गए हैं। रविवार को हुई टीम की मेडिकल फिटनेस टेस्ट में ऑपनर केएल राहुल को बुखार होने की वजह से उन्हें गाले टेस्ट के लिए आराम दिया गया है। बुखार की वजह से सोमवार राहुल ट्रेनिंग में भी हिस्सा नहीं ले पाए थे।
केएल राहुल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इसी साल फरवरी-मार्च में खेली गई सीरीज के दौरान अपना कंधा चोटिल कर बैठे थे। इस चोट के कारण राहुल को आईपीएल, चैंपियन्स ट्रॉफी और वेस्टइंडीज दौरे के लिए बाहर बैठना पड़ा था। हालांकि, चोट से उबरने के बाद राहुल ने श्रीलंका सीरीज से पहले हुए दो दिन के वॉर्मअप गैम में एक तेज अर्द्धशतक भी मारा था
बीसीसीआई टीवी से बात करते हुए राहुल अपने फिटनेस को लेकर अभी भी थोड़े चिंतित दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा, 'आपको पता है कि आप फिजिकली फिट है और जितना आप कर सकते हो उतना आपने किया है। मैंने फिट होने के लिए बहुत मेहनत की है, आप एकदम फिट फील कर रहे हो लेकिन आपका दिमाग हमेशा कहता है कि कहीं फिर से वही ना हो जाए जिससे आपको तीन महिनों के लिए फिर से वहीं जाना पड़े। दिमाग बार-बार सवाल करता है कि क्या आपका कंधा पूरी तरह से तैयार है भी या आप कमबैक के लिए जल्दी रहे हैं।
केएल राहुल को पिछले कई वक्त से चोट और वायरल की वजह से टीम से बाहर होना पड़ा है। मुरली विजय अपनी कलाई की सर्जरी से अभी तक पूरी तरह से ठीक नहीं हो पाए हैं ऐसे में शिखर धवन के साथ अभिनव मुकुंद ओपनिंग कर सकते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
