For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

केएल राहुल के बचाव में उतरीं पत्नी अथिया शेट्टी, Strip Club डांस मामले में ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

IPL 2023: भारतीय क्रिकेटर और लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल के आईपीएल से बाहर होने के बाद उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें स्ट्रिप क्लब पार्टी एंजॉय करते देखे जाने का दावा किया गया है। इस बीच अब पूरे मामले पर एक्ट्रेस अथिया ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है।

इस मामले पर केएल राहुल की पत्नी अथिया शेट्टी ने उन्हें और केएल को लेकर किए जा रहे दावों को सिरे से खारिज कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने इंस्टा स्टोरी में लिखा, 'मैं आमतौर पर चुप रहना पसंद करती हूं, लोगों की बातों पर रिएक्ट नहीं करती, लेकिन कभी-कभी अपने लिए स्टैंड लेना बहुत जरूरी हो जाता है। राहुल और मैं और हमारे दोस्त रेगुलर स्पॉट पर गए थे, जैसा कि हर कोई करता है। किसी भी बात को फैलाने से पहले फैक्ट की जांच करें।'

दरअसल, केएल राहुल का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दावा किया गया कि केएल को लंदन के एक क्लब में देखा गया है। इस वीडियो में वह पार्टी एंजॉय करते नजर आ रहे हैं, जोकि सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। हालांकि, पत्नी अथिया शेट्टी ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी कर अफवाह फैलाने वालों को आड़े हाथों ले लिया। कई यूजर्स ने ट्विटर पर दावा किया कि राहुल एक स्ट्रिप क्लब में गए और इसके लिए उन्हें ट्रोल किया गया।

केएल राहुल को 1 मई को उनकी टीम लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच मैच के दौरान चोट लगी थी। टीम इंडिया के सीनियर विकेटकीपर-बल्लेबाज को फील्डिंग के दौरान लगी इस चोट की वजह से केएल राहुल को मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा। उनके चोटिल होने के बाद से क्रुणाल पांड्या ने टीम की कमान संभाली।


ये भी पढ़ें-IPL 2023 Controversy: आईपीएल के इन विवादों ने जमकर मचाया बवाल, जानें कब क्या हुआ

केएल राहुल के चोटिल होने के बाद से न सिर्फ उन्हें आईपीएल से बाहर होना पड़ा, बल्कि आगामी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC-2023) के फाइनल से भी बाहर हो चुके हैं, क्योंकि उन्हें सर्जरी के लिए यूके जाना पड़ा। उन्होंने हाल ही में लंदन की सड़कों पर बैसाखी के साथ चलते हुए अपनी एक तस्वीर भी पोस्ट की थी।

Story first published: Sunday, May 28, 2023, 16:08 [IST]
Other articles published on May 28, 2023
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+