ट्वेंटी-20 महिला विश्व कप : फाइनल में होगी इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की भिड़ंत (लीड-4)
इस यादगार जीत के साथ इंग्लैंड की महिला टीम ने ने रविवार को होने वाले खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड के साथ भिड़ने की योग्यता हासिल कर ली है। गुरुवार को नाटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेले गए खिताबी मुकाबले में उसने भारत को 52 रनों से हराया था।
आस्ट्रेलिया ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए शैली निट्सचके (37), लेह पॉल्टन (39) और कॉरेन रोल्टन (38) की धारदार बल्लेबाजी की बदौलत पांच विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए जबकि इंग्लैंड ने दो विकेट खोकर 19.3 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर लिया।
इंग्लैंड ने अपने दोनों विकेट 43 रन के कुल योग पर गंवा दिए थे लेकिन इसके बाद टेलर और मॉर्गन ने तीसरे विकेट के लिए 76 गेंदों पर 122 रनों की नाबाद साझेदारी को अंजाम देकर इंग्लैंड को अप्रत्याशित जीत दिलाई।
टेलर ने अपनी 53 गेंदों की पारी में आठ चौके लगाए जबकि मॉर्गन ने 34 गेंदों पर पांच चौके लगाए। इंग्लैंड के लिए चार्लोट एडवर्ड्स ने भी 25 रनों का योगदान दिया। चार्लोट ने 23 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके लगाए। टेलर को 'वुमैन ऑफ द मैच' चुना गया।
इससे पहले, निट्सचके, पॉल्टन और रोल्टन की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत आस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के सामने 164 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी आस्ट्रेलियाई टीम ने निट्सचके और पॉल्टन के बीच जोड़े गए 78 रनों के बूते निर्धारित 20 ओवर की समाप्ति पर पांच विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए।
आस्ट्रेलिया के लिए लिजा स्थालेकर ने भी 28 रन बनाए। निट्सचके ने अपनी 25 गेंदों की पारी के दौरान छह बार गेंद को सीमा रेखा से बाहर पहुंचाया जबकि पॉल्टन ने 31 गेंदों का सामना करते हुए छह चौके लगाए।
रॉल्टन ने अपनी 38 रनों की पारी के दौरान 32 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके और एक छक्का जड़ा जबकि स्थालेकर ने 21 गेंदों पर तीन चौके जड़े। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए महत्वपूर्ण 60 रन जोड़े।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications