Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

प्रेस कांफ्रेंस नहीं करना पड़ा भारी, फ्रेंच ओपन से बाहर हो सकती हैं नाओमी ओसाका

पेरिस : जापान की टेनिस खिलाड़ी नाओमी ओसाका बड़े विवाद में फंस चुकी हैं। उन्होंने फ्रेंच ओपन के शुरू होने से पहले बयान दिया था कि वह प्रेस कांफ्रेंस नहीं करेंगी। हालांकि, ओसाका ने ऐसा किया भी। उन्होंने रविवार को फ्रेंच ओपन के पहले दौर में जीत दर्ज की, लेकिन इसके बाद प्रेस कांफ्रेंस करने नहीं आई। इस कारण उन्हें 15,000 डालर का जुर्माना भी लगाया गया, लेकिन अब उन्हें ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट के बोर्ड ने ओसाका को कड़ी चेतावनी भी दे दी है।

बोर्ड ने रविवार को कहा कि अगर टूर्नामेंट में मैच के बाद समाचार सम्मेलनों का बहिष्कार करना जारी रखती हैं तो उन्हें फ्रेंच ओपन से बाहर किया जा सकता है। यही नहीं, उन्हें अन्य ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट से भी निलंबन का सामना करना पड़ सकता है।

ओसाका ने मीडिया पर जमकर अपनी भड़ास निकाली थी। उनका कहना था कि खिलाड़ियों से बार-बार एक ही सवाल किया जाता है, कुछ सवाल ऐसे होते हैं जो तनाव में डाल देते हैं। चार बार की ग्रैंडस्लैम विजेता ओसाका ने ट्विटर पर लिखा था, "मैं यह कहने के लिए लिख रहा हूं कि मैं रोलांड गैरोस के दौरान कोई प्रेस नहीं करने जा रही हूं। मैंने अक्सर महसूस किया है कि लोगों को एथलीटों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए कोई सम्मान नहीं है, और जब भी मैं एक प्रेस कॉन्फ्रेंस देखती हूं या किसी एक में भाग लेती हूं तो यह बात सच होती है। हम अक्सर वहां बैठे रहते हैं और ऐसे प्रश्न पूछते हैं जो हमसे पहले भी कई बार पूछे जा चुके हैं या ऐसे प्रश्न पूछे जाते हैं जो हमारे मन में संदेह पैदा करते हैं, और मैं खुद को उन लोगों के अधीन नहीं करने जा रही हूं जो मुझ पर संदेह करते हैं।"

Story first published: Monday, May 31, 2021, 12:06 [IST]
Other articles published on May 31, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+