'मैंने हां कर दी', पाकिस्तान की इस खूबसूरत महिला क्रिकेटर ने चुना अपना हमसफर
कराची। पाकिस्तान की महिला क्रिकेटर कायनात इम्तियाज ने आखिरकार अपना हमसफर चुन लिया है। उन्होंने सगाई कर ली है जिसकी जानकारी उन्होंने ट्विटर पर फोटो शेयर करते हुए दी। इस तेज गेंदबाज ने हालांकि जिस शख्स से शादी की है वो कोई क्रिकेटर नहीं, बल्कि बिजनेसमैन हैं।

शेयर की फोटो
कायनात ने सगाई की फोटो शेयर कर लिखा, फाइनली मैंने हां कह दी। बता दें कि कायनात इम्तियाज की गिनती सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटरों में की जाती है। कायनात की सगाई की खबर के बाद सोशल मीडिया पर लोग उन्हें बधाई भी दे रहे हैं तो वहीं कुछ फैन्स ये भी कह रहे हैं कि इस खबर से उनका दिल टूट गया है।
|
देखने में है बेहद खूबसूरत
कायनात सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव हैं, इंडियन क्रिकेट फैंस न सिर्फ उनके क्रिकेट लुक बल्कि और स्टाइलिश अंदाज के कायल हो गए हैं। वह देखने में किसी अदाकारा से कम नहीं हैं, शायद यही वजह है कि लोग उन्हें भारत में भी खूब पसंद कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर उनके फोलोअर्स की संख्या 6 लाख से भी अधिक है। कायनात ने अपना आखिरी वनडे मैच 2019 में विंडीज के खिलाफ खेला था

झूलन गोस्वामी की हैं फैन
बता दें कि कायनात भारत की पूर्व तेज गेंजबाज झूलन गोस्वामी की बहुत बड़ी फैन है। उनके तेज गेंदबाज बनने के पीछे झूलन गोस्वामी आदर्श रही हैं। एक बयान में कायनाथ ने कहा था कि साल 2005 में एशिया कप के दौरान उन्होंने झूलन को गेंदबाजी करते देखा था, तभी से उन्होंने ठान लिया था कि वह भी क्रिकेटर बनेगी। कायनात इम्तियाजज ने अपने करियर में अबतक 11 वनडे और 12 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच पाकिस्तान की महिला टीम की ओर से खेल चुकी हैं। इस दौरान वनडे में 9 विकेट और 6 विकेट टी-2 अंतरराष्ट्रीय मैच में हासिल किए हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
