Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

WTC फाइनल में भारत के लिये खतरा साबित हो सकता है यह कीवी बल्लेबाज, डेब्यू मैच में गांगुली को छोड़ा पीछे

WTC final
Photo Credit: ICC/Twitter

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच 18 जून को साउथैम्पटन के मैदान पर खेले जाने वाले विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच के लिये भारतीय टीम इंग्लैंड पहुंच चुकी हैं, जहां पर वो अगले एक हफ्ते तक सख्त क्वारंटीन रहेगी, जबकि दूसरे हफ्ते में उसे अभ्यास करने की इजाजत होगी। वहीं फाइनल से पहले न्यूजीलैंड की टीम लॉर्डस के मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला टेस्ट मैच खेल रही है जो कि आने वाले फाइनल मैच से पहले उसकी तैयारी को पुख्ता कर देगा। वहीं लॉर्ड्स में खेले जा रहे इस मैच में कीवी टीम के प्रदर्शन से यह भी साफ हो रहा है कि विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच में कौन सा खिलाड़ी भारतीय टीम के खिताबी जीत के सपने को तोड़ सकता है।

और पढ़ें: ENG vs NZ: लॉर्डस में डेवॉन कॉन्वे ने रचा इतिहास, डेब्यू मैच में शतक लगा तोड़ा 91 साल पुराना रिकॉर्ड

इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही इस टेस्ट सीरीज के पहले मैच में कीवी टीम ने सलामी बल्लेबाज डेवॉन कॉन्वे को डेब्यू करने का मौका दिया जिन्होंने अपने पहले ही मैच की पहली पारी में शतक लगाकर न सिर्फ कीवी टीम को मुश्किलों से बाहर निकालने का काम किया बल्कि टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल को लेकर अपनी तैयारी का भी एहसास दिला दिया।

और पढ़ें: WTC फाइनल को लेकर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने किया बड़ा दावा, कहा- हिटमैन लगायेंगे दोहरा शतक

कॉन्वे ने तोड़ा गांगुली का रिकॉर्ड

कॉन्वे ने तोड़ा गांगुली का रिकॉर्ड

कॉन्वे ने पहले दिन की समाप्ति पर नाबाद 136 रन बना लिये हैं और अभी भी टीम के लिये खेल रहे हैं। अपनी इस पारी के साथ जहां कॉन्वे ने कीवी टीम को संभालने का काम किया तो वहीं पर उन्होंने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के 25 साल पुराने रिकॉर्ड को भी तोड़ने का काम किया। कॉन्वे लॉर्ड्स के मैदान पर डेब्यू करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में सबसे ऊपर पहुंच गये हैं।

इस खास लिस्ट में शुमार हुए डेवॉन कॉन्वे

इस खास लिस्ट में शुमार हुए डेवॉन कॉन्वे

उल्लेखनीय है कि सौरव गांगुली ने 1996 में इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स के मैदान पर डेब्यू करते हुए 131 रनों की पारी खेली थी जो कि इस मैदान पर बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर था, लेकिन 25 सालों बाद साउथ अफ्रीकी मूल के इस खिलाड़ी ने कीवी टीम के लिये डेब्यू करते हुए रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया। लॉर्डस के मैदान पर अब तक 6 खिलाड़ियों ने डेब्यू करते हुए शतक लगाने का काम किया है। ऑस्ट्रेलिया के हैरी ग्राहम (107) ने सबसे पहले यह कारनामा किया जबकि इंग्लैंड के लिये एंड्रयू स्ट्रॉस (112), मैट प्रॉयर (126) और जॉन हैम्पशायर (107) ने यह कारनामा किया था।

पिच पर कचरा बिखेर कर भारत के खिलाफ तैयारी

पिच पर कचरा बिखेर कर भारत के खिलाफ तैयारी

गौरतलब है कि इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से पहले डेवॉन कॉन्वे ने भारतीय स्पिनर्स का सामना करने के लिये पिच पर कचरा बिखेर कर गेंदबाजों का सामना किया था और पहले ही मैच में उन्होंने जिस तरह की पारी खेली है उससे साफ होता है कि उनकी तैयारी कितनी मजबूत हैं। वहीं भारतीय टीम की नजरें भी इस खिलाड़ी पर पूरी तरह से तैनात हैं और वो इससे निपटने के लिये मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी का सहारा लेती हुई नजर आ सकती है।

Story first published: Thursday, June 3, 2021, 15:00 [IST]
Other articles published on Jun 3, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+