Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

दो धुरंधरों के नाम रहा दूसरा दिन

वीरेंदर सहवाग और सचिन तेंदुलकर के शतक की बदौलत भारत ने पहली पारी के आधार पर दक्षिण अफ़्रीका पर 46 रनों की बढ़त हासिल कर ली है.

सहवाग ने टेस्ट करियर का 19वाँ शतक लगाया तो सचिन ने 47वाँ. ये सचिन तेंदुलकर का लगातार चौथा टेस्ट शतक था. उन्होंने बांग्लादेश के ख़िलाफ़ दोनों टेस्टों में और दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ़ नागपुर टेस्ट में भी शतक जड़ा था.

दूसरे दिन का खेल ख़त्म होने तक भारत ने पाँच विकेट के नुक़सान पर 342 रन बना लिए थे. लेकिन दूसरे दिन के खेल के अंतिम चरण में दक्षिण अफ़्रीका को जल्दी-जल्दी तीन सफलताएँ मिली.

एक समय वीरेंदर सहवाग और सचिन तेंदुलकर के शतक की बदौलत भारत काफ़ी मज़बूत स्थिति में था. दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 249 रनों की अहम साझेदारी भी की.

लेकिन एक के बाद एक दोनों के विकेट गिरने के बाद भारतीय बल्लेबाज़ों पर दबाव आ गया. दूसरे दिन का खेल ख़त्म होने के समय वीवीएस लक्ष्मण नौ और अमित मिश्रा एक रन पर नाबाद हैं.

इससे पहले नौ विकेट पर 266 रन से आगे खेलते हुए दक्षिण अफ़्रीका की टीम 296 रनों के स्कोर पर आउट हुई. आख़िरी विकेट के लिए पार्नेल और मॉर्केल ने 35 रनों की साझेदारी की. ज़हीर ख़ान ने सबसे ज़्यादा चार विकेट लिए.

जवाब में भारत ने बहुत अच्छी शुरुआत की. सहवाग शुरू से ही आक्रामक मूड में थे और कम गेंदों में ज़्यादा रन बना रहे थे. गौतम गंभीर भी अच्छी बल्लेबाज़ी कर रहे थे.

लेकिन आपसी समन्वय की कमी के कारण गंभीर रन आउट हो गए. उस समय भारत का स्कोर 73 रन था. गंभीर ने 25 रन बनाए.

मुरली कार्तिक सिर्फ़ सात रन ही बना पाए. भारत के दो विकेट 82 रन पर ही गिर गए थे. इसके बाद मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर सहवाग का साथ निभाने पिच पर पहुँचे.

सचिन तेंदुलकर और सहवाग ने ज़बरदस्त बल्लेबाज़ी का प्रदर्शन किया. सहवाग ने शतक पूरा किया और फिर 150 रन भी पूरे किए. इसके बाद सचिन ने भी शतक लगाया.

पहले आउट हुए वीरेंदर सहवाग. उन्होंने 165 रनों की पारी खेली. इसके तुरंत बाद सचिन भी 106 रन बनाकर आउट हो गए.

एस बद्रीनाथ सिर्फ़ एक रन ही बना पाए.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:31 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+