RCB को बड़ा झटका, दो खिलाड़ियों ने IPL के इस सीजन से अलग होने का लिया फैसला
नई दिल्ली। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के दो खिलाड़ियों ने आईपीएल से वापस जाने का फैसला लिया है। आरसीबी के एडम जैंपा और केन रिचर्डसन ने आईपीएल के इस सीजन से अपना नाम अब वापस ले लिया है। दोनों ही गेंदबाज व्यक्तिगत कारणों के चलते अब वापस ऑस्ट्रेलिया जा रहे हैं। लिहाजा बाकी के मैचों के लिए दोनों ही गेंदबाज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। इस बाबत आरसीबी ने भी एक ट्वीट करके इसकी आधिकारिक जानकारी दी है।
आरसीबी की ओर से ट्वीट करके कहा गया है कि एडम जैंपा और केन रिचर्डसन व्यक्तिगत कारण की वजह से वापस ऑस्ट्रेलिया जा रहा हैं और बाकी के मैचों के लिए आईपीएल में उपलब्ध नहीं रहेंगे। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का मैनेजमेंट दोनों खिलाड़ियों के फैसले का सम्मान करता है और उन्हें हर तरह की मदद का भरोसा दिलाया है। हालांकि आरसीबी की ओर से यह नहीं बताया गया है कि दोनों खिलाड़ी क्यों वापस जा रहे हैं लेकिन माना जा रहा है कि भारत में बढ़ते कोरोना के मामलों की वजह से दोनों ने यह फैसला लिया है। रिचर्डसन ने सिर्फ एक मैच राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेला था और एक विकेट लिया था। जबकि जैंपा एक भी मैच नहीं खेल सके थे।
दरअसल भारत में कोरोना की दूसरी लहर के चलते कई पाबंदिया लगा दी गई हैं, कई देशों ने भारत से उड़ान पर भी पाबंदी लगा दी है। ऐसे में खिलाड़ियों में इसको लेकर चिंता बढ़ रही है। ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने हाल ही में भारत से विमानों की उड़ान प रोक लगाते हुए कहा था कि वह भारत से सिर्फ 30 फीसदी विमानों को ही आने की इजाजत देगी। बता दें कि इससे पहले राजस्थान के आंड्रे टाइ और दिल्ली कैपिटल्स के रविचंद्रन अश्विन ने भी आईपीएल से अलग होने का फैसला लिया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
