धोनी का विकेट लेने के बाद चेतन साकरिया ने सोशल मीडिया पर लिखा इमोशनल मैसेज
मुंबई। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट के इतिहास के सबसे सफल कप्तान के रूप में जाने जाते हैं। महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के भी सबसे सफल कप्तानों में शुमार है। यूं तो धोनी चेन्नई सुपर किंग्स टीम के कप्तान हैं लेकिन उनके चाहने वाले हर टीम में मौजूद हैं। राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज चेतन साकरिया इस सीजन में बेहतरीन गेंदबाजी कर रहे हैं। अपना पहला आईपीएल खेल रहे चेतन साकरिया ने महेंद्र सिंह धोनी को मैच में अपना शिकार बनाया था। लेकिन मैच में धोनी का विकेट लेने के बाद साकरिया ने धोनी के साथ तस्वीर क्लिक कराई और सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को साझा करते हुए इमोशनल मैसेज पोस्ट किया है।
कई युवा खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी को देखते हुए बड़े हुए और उनके जैसा बेहतर खिलाड़ी बनने की कोशिश करते हैं। धोनी तमाम युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा हैं। चेतन साकरिया का भी सपना था कि वह धोनी के साथ खेले और यह सपना 19 अप्रैल को सच हुआ, जब साकरिया धोनी के खिलाफ गेंदबाजी करने के लिए आए। धोनी के साथ अपनी तस्वीर को साझा करते हुए साकरिया ने लिखा, जब मैं बच्चा था तबसे आपका मुरीद हूं, आज मुझे आपके साथ खेलने का मौका मिला, मेरी जिंदगी का सबसे अच्छा पल है ये जिसे मैं कभी भी नहीं भूलूंगा। आपके जैसा कभी कोई नहीं होगा। हम सभी को अपने पूरे कैरियर के दौरान प्रेरित करने के लिए आपका शुक्रिया
बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब किसी खिलाड़ी ने धोनी के साथ खेलने के बाद अपनी खुशी जाहिर की है। हालांकि चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में राजस्थान की टीम को हार का मुंह देखना पड़ा था लेकिन चेतन साकरिया ने मैच में तीन विकेट हासिल करके हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा। मैच में साकरिया की बेहतरीन गेंदबाजी के बाद भी राजस्थान की टीम को मैच में 45 रन से हार का सामना करना पड़ा। बता दें कि साकरिया को राजस्थान की टीम ने 1.2 करोड़ रुपए में खरीदा था। वहीं सीएसके ने लगातार दूसरी जीत दर्ज करके अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications

