13 नवंबर को प्रीति के मीत बनेंगे कोटला हीरो 'अश्विन'

नई दिल्ली। टीम इंडिया के होनहार और स्पिन के जादूगर आर अश्विन की चमत्कार गेंदों से भले ही कैरिबाई बल्लेबाजों के होश उड़ गये हों लेकिन उन्हीं अश्विन के होश किसी और ने उड़ा रखे हैं। और वह कोई और नहीं बल्कि अश्विन की बचपन की दोस्त प्रीति नारायणन हैं, जिनके साथ अश्विन 13 नवंबर को सात फेरे लेने जा रहे हैं। अश्विन की शादी बेहद ही सादगी से होगी। शादी में दोनों परिवार के लोग और कुछ खास दोस्त ही शामिल होंगे।

आपको बता दें कि इस साल के आईपीएल सीजन में ही अश्विन ने प्रीति के साथ सगाई की थी। और अब टेस्ट सीजन में वह शादी करने जा रहे हैं। आपको बता दें कि शादी के दूसरे दिन ही कोलकाता की धरती पर वह दूसरा टेस्ट खेलने उतरेंगे। यानी कि अश्विन को अपनी पत्नी संग समय बिताने का मौका नहीं मिलने वाला लेकिन देश के लिए खेलना एक गौरव पूर्ण बात है। यह बात प्रीति भी समझती होंगी और हर पत्नी के दिल में होता है कि उसका पति इस सम्मान का हिस्सा बनें।

वैसे अश्विन के लिए प्रीति का आना शुभ कदम है। कोटला टेस्ट में 9 विकेट लेकर चयनकर्ताओं की आंखो का तारा बने आर. अश्विन अपने पहले ही टेस्ट में मैन ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम कर लिया। खुद अश्विन ने अपनी खुशी यूं बयां की, जिसे जिसने भी सुना वह बस मुस्कुरा कर रह गया।

मैन ऑफ दे मैच चुने जाने पर अश्विन ने कहा कि उनके लिए यह खुशी की बात है कि पहले टेस्ट में शानदार प्रदर्शन के बाद वह शादी करने जा रहे हैं। उन्हें नहीं मालूम कि वेस्ट इंडीज के खिलाफ शानदार प्रदर्शन उनके लिए शादी का तोहफा है या फिर उनकी तरफ से पत्नी के लिए तोहफा है।

Story first published: Thursday, November 10, 2011, 15:14 [IST]
Other articles published on Nov 10, 2011
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+