कोटला टेस्ट: गंभीर का शानदार शतक
नई दिल्ली, 29 अक्तूबर: फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में भारत औरा ऑस्ट्रेलिया के बीच बुधवार को शुरू हुए तीसरे टेस्ट मैच में भारत की खराब शुरुआत के बाद गौतम गंभीर और सचिन तेंदुलकर ने भारत को मजबूती प्रदान की है। सलामी बल्लेबाज गंभीर ने शानदार शतक लगाया है, जबकि सचिन 68 रन पर पवेलियन लौट गये।
गंभीर ने 189 गेंदों की पारी में 17 चौके और एक छक्का लगाते हुए 118 रन बना लिये हैं। वहीं दूसरे छोर पर डटे हुए वीवीएस लक्ष्मण अभी तक 25 रन बनाकर चुके हैं। खबर लिखे जाने तक भारत का स्कोर 65 ओवर में तीन विकेट पर 234 रन था।
इससे पहेल चायकाल तक भारत ने सचिन तेंदुलकर (68) और गंभीर के बीच तीसरे विकेट के लिए जोड़े गए बेशकीमती 130 रनों की बदौलत 158 रन बनाकर अपनी स्थिति बेहतर कर ली थी।
तेंदुलकर का विकेट चायकाल से ठीक पहले गिरा। तेज गेंदबाज मिशेल जानसन की गेंद पर विकेटकीपर ब्रैड हेडिन के हाथों कैच होने से पहले उन्होंने 125 गेंदों का सामना करते हुए 11 चौके लगाए।
भारत का पहला विकेट मात्र पांच रन के कुल योग पर गिर गया था। ताबड़तोड़ रन बनाने के लिए मशहूर सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग अपने घरेलू मैदान पर जलवा नहीं बिखेर सके और एक रन बनाकर तेज गेंदबाज ब्रेट ली के शिकार बने।
भारत ने अपना दूसरा विकेट राहुल द्रविड़ के रूप में 27 रन के कुल योग पर खोया। जानसन की गेंद पर मैथ्यू हेडन के हाथों लपके जाने से पहले द्रविड़ ने 31 गेंदों पर एक चौके की मदद से 11 रन बनाए।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications