ड्रा की ओर बढ़ता कोटला टेस्‍ट
नई दिल्ली, 1 नवंबर: भारत की खराब फील्डिंग और गेंदबाजी ने आखिरकार मेहमान टीम के हौसलों को बुलंद कर दिया। जीत के लिए नींव खोद चुके भारतीय बल्लेबाजों की मेहनत पर गेंदबाजों ने पानी फेर दिया। ऑस्ट्रेलिया ने भारत के 613 रनों के जवाब में चौथे दिन 577 रन पूरे कर लिये। मैच की स्थिति को देखते हुए ड्रॉ की उम्मीदें बढ़ने लगी हैं।
फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन शनिवार का खेल खत्म होने तक आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजों ने 43 रन पर भारत के दो बल्लेबाजों को पेवेलियन लौटाकर मैच मे रोमांच लाने की कोशिश की।
पहली पारी के आधार पर मिली 36 रनों की बढ़त को मिलाकर भारत की कुल बढ़त 79 रनों की हो गई है। पहली पारी में दोहरा शतक लगाने वाले सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर 44 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 21 रन और राहुल द्रविड़ पांच रन बनाकर खेल रहे हैं।
आस्ट्रेलिया की पहली पारी 577 रन पर समेटने के बाद जब भारतीय ओपनरों ने दूसरी पारी की शुरुआत की। इससे पहले, तीसरे सत्र में कप्तान कुंबले और अमित मिश्र की अच्छी गेंदबाजी की बदौलत भारत ने आस्ट्रेलिया की पहली पारी 577 रनों पर समेट दी थी।
आस्ट्रेलिया की ओर माइकल क्लार्क (112) सर्वोच्च स्कोरर रहे। इसके अलावा मैथ्यू हेडन (83), साइमन कैटिच (64), कप्तान रिकी पोंटिंग (87), शेन वॉटसन (36) और कैमरून व्हाइट (44) ने अपनी टीम को सम्मानजनक योग दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications