T20 में बेहद शानदार रहा है विराट कोहली की कप्तानी का रिकॉर्ड, आंकड़ों में दूसरे पायदान पर हैं काबिज
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने गुरुवार (16 सितंबर) की शाम को अपनी कप्तानी के भविष्य को लेकर बड़ा ऐलान किया और सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक बयान जारी कर टी20 प्रारूप की कप्तानी से इस्तीफा देने की पुष्टि की। विराट कोहली ने अपने बयान में साफ किया कि वह 17 अक्टूबर से 14 नवंबर तक यूएई में खेले जाने वाले टी20 विश्वकप के बाद भारत के लिये टी20 प्रारूप की कप्तानी नहीं करेंगे, हालांकि बतौर खिलाड़ी और बल्लेबाज वह टीम की जीत में अपना योगदान देना जारी रखेंगे।
और पढ़ें: कोहली के टी20 कप्तानी छोड़ने के फैसले से चकराये हर्षा भोगले, ट्विटर पर मचा हड़कंप
उल्लेखनीय है कि इस हफ्ते की शुरुआत कुछ रिपोर्ट आयी थी जिसमें उनके सीमित ओवर्स प्रारूप से कप्तानी छोड़ने के फैसले का दावा किया था लेकिन बीसीसीआई ने इस दावे को सरासर बकवास बताकर खारिज कर दिया था, हालांकि कोहली के इस ऐलान ने साफ कर दिया है कि यह रिपोर्ट पूरी तरह से निराधार नहीं है। वहीं कोहली के इस फैसले ने जहां कई प्रशंसको को हैरान कर दिया है तो वहीं पर खेल जगत के दिग्गज इसे बहादुरी भरा फैसला बता रहे हैं।
और पढ़ें: विराट कोहली ने किया T20 कप्तानी छोड़ने का ऐलान, 2021 विश्वकप में आखिरी बार करेंगे कैप्टेंसी

सबसे सफल कप्तान की लिस्ट में हैं शामिल
इस पारूप के सबसे सफल कप्तानों ( कम से कम 40 मैच) की बात करें तो विराट कोहली दूसरे पायदान पर काबिज हैं। विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने 45 मैचों में 29 मैचों (64.44 प्रतिशत) मैचों में जीत हासिल की है और सिर्फ 14 ही मैचों में हार का सामना किया है। इस दौरान 2 मैच बेनतीजा भी रहे हैं। टी20 प्रारूप में दुनिया के सबसे सफल कप्तान की बात की जाये तो अफगानिस्तान के असगर अफगान 80.77 प्रतिशत (कुल-52, जीत-42,हार-10) के साथ पहले पायदान पर काबिज हैं। इस फेहरिस्त में तीसरा स्थान दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डुप्लेसिस का है जिन्होंने 62.50 प्रतिशत (कुल-40, जीत- 25, हार-15) मैचों में जीत हासिल की है। इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन (60.94 प्रतिशत), डैरेन सैमी (59.77) और पूर्व कप्तान एमएस धोनी (58.33) का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है।

सिर्फ एक सीरीज में हारा है भारत
गौरतलब है कि धोनी की कप्तानी में भारत ने 72 टी20 मैच खेले थे जिसमें से उसे 42 मैचों में जीत 28 मैचों में हार और 2 मैचों में बेनतीजा रिजल्ट का सामना करना पड़ा था। आपको बता दें कि विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने पिछली 10 टी20 सीरीज में सिर्फ एक में ही हार का सामना किया है। विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने पिछली 7 सीरीज में जीत हासिल की है तो वहीं पर 2 सीरीज बराबर रही है, जबकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसे 2-0 से हार का सामना करना पड़ा था।

विश्वकप के मामले में अनलकी रहे हैं कोहली
उल्लेखनीय है कि विराट कोहली ने भारत की टी20 टीम की कमान साल 2017 में श्रीलंका के खिलाफ सीरीज से संभाली थी जिसके बाद से उन्होंने टीम की कप्तानी करते हुए 45 मैचों में नेतृत्व किया और इस दौरान 27 जीत और 14 मैचों में हार का सामना किया। यूएई में खेला जाने वाला टी20 विश्वकप विराट कोहली की कप्तानी में खेला जाने वाला पहला टी20 विश्वकप होगा।
गौरतलब है कि विराट कोहली ने जब से भारतीय टीम की कमान संभाली तब से आईसीसी ने टी20 विश्वकप का आयोजन ही नहीं कराया और जब 2020 में ऑस्ट्रेलिया में यह टूर्नामेंट खेला जाना था तब कोरोना के चलते इसे टालना पड़ा। ऐसे में साफ है कि वह इतने सालों तक कप्तानी करने के बाद भारत के लिये सिर्फ एक ही टी20 विश्वकप का प्रतिनिधित्व कर पायेंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications