कोहली का खास दोस्त तीसरी बार बनने वाला है बच्चे का पिता, अनुष्का ने दी बधाई
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के खास दोस्त जल्द ही तीसरे बच्चे का पिता बनने वाला है। यह दोस्त कोई और नहीं, बल्कि साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज एबी डिविलियर्स हैं जो इस साल के अंत तक तीसरे बच्चे के पिता बन जाएंगे। उनकी पत्नी डेनियल डिविलियर्स ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए इस बात की पुष्टि की है।
डेनियल ने बेबी बंप के साथ तस्वीर शेयर की है। इससे पहले डिविलियर्स के घर में एक बेटे और एक बेटी ने जन्म लिया था। डिविलियर्स की पत्नी के इस फोटो पर भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने बधाई दी है। अनुष्का ने डेनियल की तस्वीर पर कमेंट लिखते हुए कहा लिखा कि, 'डेनियल और एबी...बहुत ही अच्छी खबर है।' डेनियल को बधाई सिर्फ अनुष्का से ही नहीं, बल्कि एबी डीविलियर्स के कई फैन्स उन्हें और उनकी पत्नी को शुभकामनाएं दे रहे हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके एबी डिविलियर्स अपने परिवार के साथ क्वालिटी समय बिता रहे हैं। डिविलियर्स ने कुछ समय पहले फिर से इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करने का मन बना लिया था लेकिन कोरोना वायरस के कहर के कारण अब उनके आने के चर्चे कम हो गए हैं। डिविलियर्स अब आईपीएल में ही नजर आते हैं जहां वह विराट कोहली की कप्तानी वाली राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू टीम के लिए खेलते हैं। दोनों एक-दूसरे के काफी अच्छे दोस्त हैं।
View this post on InstagramA post shared by Danielle de Villiers (@danielledevilliers) on
हालांकि क्रिकेट के मैदान पर फिर से उन्हें खेलते देखते का सपना देख रहे फैन्स का इंतजार खत्म होने वाला है क्योंकि डिविलियर्स 18 जुलाई से 3TC मैच खेलते नजर आएंगे जिसे क्रिकेट साउथ अफ्रीका आयोजित करवा रहा है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications

