श्रीकांत बीसीसीआई चयन समिति के अध्यक्ष बने

By Staff
मुंबई, 27 सितम्बर: भारत की एक दिवसीय और टेस्‍ट टीमों का चयन अब पूर्व कप्‍तान कृष्णामाचारी श्रीकांत की अध्‍यक्षता में होगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की चयन समिति की कमान अब श्रीकांत के हाथों में सौंप दी गई है।

बीसीसीआई की कार्यकारिणी बैठक में श्रीकांत को मुख्य चयनकर्ता बनाए जाने पर सहमति बन गई है। श्रीकांत के अलावा नरेंद्र हीरवानी (मध्य क्षेत्र), राजा वेंकट (पूर्व क्षेत्र), यशपाल शर्मा (उत्तर क्षेत्र) और सुरेंद्र भावे (पश्चिम क्षेत्र) को चयन समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है।

श्रीकांत पूर्व कप्तान दिलीप वेंगसरकर का स्थान लेंगे। इसके अलावा बीसीसीआई सचिव निरंजन शाह को 2011 विश्व कप की आयोजन समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं राजीव शुक्ला बोर्ड की वित्तीय व मीडिया समिति के प्रमुख मनोनीत किये गए हैं।

बीसीसीआई के नए उपाध्यक्षों का चयन भी इसी बैठक में हुआ। पांचों उपाध्यक्षों का निर्विरोध चयन हुआ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महासचिव और दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के अध्यक्ष अरुण जेटली उत्तर क्षेत्र से उपाध्यक्ष चुने गये, जबकि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अध्यक्ष ललित मोदी मध्य क्षेत्र से उपाध्यक्ष चुने गए हैं। चिरायु अमीन पश्चिमी क्षेत्र, पूर्व टेस्ट क्रिकेटर शिवलाल यादव को दक्षिण और अरिंदम गांगुली को पूर्व क्षेत्र से उपाध्यक्ष मनोनीत किये गये हैं।

Story first published: Saturday, September 27, 2008, 14:48 [IST]
Other articles published on Sep 27, 2008
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+