चोट की मार झेल रहे पाकिस्तानी गेंदबाज ने लिया टेस्ट क्रिकेट से संन्यास, खेल को कहा अलविदा
नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज उस्मान खान शिनवारी ने मंगलवार को अपने टेस्ट क्रिकेट करियर को अलविदा कहते हुए संन्यास का ऐलान कर दिया है। शिनवारी ने अपने टेस्ट करियर में पाकिस्तान के लिये अब तक सिर्फ एक ही मैच खेला है, लेकिन डॉक्टर्स की सलाह पर उन्हें यह फैसला लेना पड़ा है। शिनवारी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल का इस्तेमाल करते हुए टेस्ट क्रिकेट से अपने संन्यास लेने की खबर की जानकारी दी। शिनवारी ने ट्विटर पर लिखा कि उन्होंने पीठ में चोट लगने के बाद वापसी कर ली है लेकिन उनके डॉक्टर्स और फिजियो की सलाह पर वो खेल के सबसे लंबे प्रारूप में अलविदा लेने जा रहे हैं।
शिनवारी ने आगे बात करते हुए कहा कि वो सीमित ओवर्स प्रारूप में लंबे समय तक खेलना चाहते हैं और इस दौरान और ज्यादा चोटों से बचने के लिये लाल बॉल की क्रिकेट से सन्यास ले रहे हैं।
और पढ़ें: दीप दासगुप्ता ने किया अपनी T20 WC टीम का ऐलान, डेविड वॉर्नर को बाहर कर किया हैरान
उन्होंने कहा,'अलहमदुल्लिाह, मैंने पीठ की चोट से उबरकर वापसी कर ली है। फिलहाल मैं पूरी तरह से फिट और शानदार महसूस कर रहा हूं, लेकिन मेरे डॉक्टर्स और फिजियो ने मुझे क्रिकेट के सबसे लंबे प्रारूप को छोड़ने की सलाह दी है। मुझे अब अपने क्रिकेट करियर को आगे बढ़ाने के लिये यह फैसला लेना ही पड़ेगा। मैं टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान करता हूं।'
गौरतलब है कि उस्मान शिनवारी ने पाकिस्तान के लिये अपना आखिरी अंतर्राष्ट्रीय मैच दिसंबर 2019 में खेला, हालांकि इसके बाद वो टीम से लगातार बाहर ही चल रहे हैं। शिनवारी ने पाकिस्तान के लिये जो इकलौता टेस्ट मैच खेला था उसमें उन्होंने एक विकेट हासिल किया था। शिनवारी ने पाकिस्तान के लिया साल 2013 में डेब्यू किया था लेकिन करियर में लगातार ड्रॉप होने के चलते वह टीम में अपनी जगह नहीं पक्की कर सके।
आपको बता दें कि उस्मान शिनवारी ने अपने अब तक के करियर में 17 वनडे और 16 टी20 मैचों में पाकिस्तान के लिये शिरकत की है। इस दौरान शिनवारी ने 34 वनडे और 13 टी20 विकेट हासिल किये हैं। शिनवारी ने 33 फर्स्ट क्लास मैच में भी शिरकत की है और 26.84 की औसत और 49.40 की स्ट्राइक रेट से 96 विकेट चटकाये हैं। शिनवारी ने इस दौरान दो बार 5 विकेट हॉल लेने का कारनामा किया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications

