डेरिल मिशेल ने वही किया जो धोनी सोचते थे, साइमल डोल को याद आए 'माही'
नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज साइमन डोल ने डेरिल मिशेल की प्रशंसा की और कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ उनकी पारी ने उन्हें भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की याद दिला दी। बुधवार को, मिशेल ने उस समय अपनी क्लास दिखाई जब न्यूजीलैंड की पारी लड़खड़ा रही थी। मिशेल ने 47 गेंदों में नाबाद 72 रनों की पारी खेल टीम को फाइनल तक पहुंचाया। आखिरी 4 ओवरों में 57 रन न्यूजीलैंड को चाहिए थे, लेकिन बल्लेबाजों ने महज 3 ओवर में इसे हासिल कर लिया। वहीं डोल का मानना है कि मिशेल ने टीम को जीत दिलाने के लिए वही काम किया महेंद्र सिंह धोनी किया करते थे।
डोल ने कमेंट्री के दौरान कहा, "महान फिनिशर एमएस धोनी ने एक बार मुझसे कहा था कि आप जितनी देर तक बल्लेबाजी करते हैं, आप खेल को उतना ही गहरा करते हैं, विपक्ष और उसके गेंदबाजों को उतनी ही चिंता होती है।" डोल ने कहा, "आज रात यहां डेरिल मिशेल ने यही किया है। उसने देखा कि न्यूजीलैंड के पहले दो विकेट सस्ते में गिर गए तो उसने सुनिश्चित किया कि वह बल्लेबाजी करेंगे और टीम को फाइनल के करीब ले जाएंगे।"
यह भी पढ़ें- NZ vs ENG : इस ओवर में पलटा सारा मैच, जीती हुई बाजी अंत में हार गया इंग्लैंड
साल 2019 में खेले गए वनडे विश्व कप फाइनल में न्यूजीलैंड को खराब किस्मत के चलते हार का सामना करना पड़ा था। सुपरओवर में भी बराबरी का स्कोर करने पर न्यूजीलैंड को आईसीसी द्वारा फिर बाउंड्री के आधार पर हारा हुआ माना गया। अब इस साल टी20 विश्व कप में पहली बार फाइनल में पहुंचते हुए कीवी टीम ने अपना बदला तो लिया ही साथ ही इंग्लैंड का सफर भी खत्म कर दिया है। डेरिल मिशेल का जीत में बड़ा हाथ रहा। अब फाइनल रविवार को है, जिसमें न्यूजीलैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच गुरुवार के सेमीफाइनल में जीतने वाली टीम के साथ भिड़ेगी ।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
