क्रिस गेल को टीम में हिंदी में बात करना पसंद, लेकिन उनका अंदाज है निराला
नई दिल्ली। टीम इंडिया और पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टीम विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल को लेकर बड़ी बात कही है। शमी ने कहा कि क्रि गेल को हिंदी में बात करना काफी पसंद है। वह टीम में भारतीय खिलाड़ियों से हिंदी में बात करना पसंद करते हैं। एबीपी चैनल से बातचीत के दौरान शमी ने क्रिस गेल की जमकर तारीफ की और कहा कि वह बहुत ही मजाकिया स्वभाव के खिलाड़ी हैं और कैसे टीम के भारतीय खिलाड़ी गेल को हिंदी में बात करना सिखाते हैं।
शमी ने कहा कि क्रिस गेल अधिकतर समय हिंदी में बात करना पसंद करते हैं। उन्हें हिंदी में मस्ती करना बहुत पसंद है, अंग्रेजी में बात करते हुए वह एकदम से हिंदी बोलना शुरू कर देते हैं। जिस तरह से हम हिंदी में गाने गुनगुनाते हैं, वह ठीक वैसे ही हिंदी में बात करते हैं। वह काफी लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहे हैं, उनके पास काफी अनुभव है, वह काफी अच्छे इंसान हैं, उन्हें भारतीय संस्कृति काफी पसंद है।
बता दें कि आईपीएल में क्रिस गेल काफी लंबे समय से खेल रहे हैं और वह आईपीएल के दिग्गज खिलाड़ियों में से एक हैं। राजस्थान के खिलाफ मैच में 28 गेंदों पर 40 रन की पारी खेलकर उन्होंने आईपीएल लीग में 350 छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। तकरीबन दो दशक तक सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाने के बाद क्रिस गेल अब आईपीएल में नंबर 3 पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। पिछले आईपीएल में वह आधे सीजन तक खेल नहीं पाए, जिसके बाद उन्हें नंबर तीन पर बल्लेबाजी का मौका मिला और उन्होंने सात मैचों में 288 रन बनाए हैं। इस दौरान उका औसत 41.14 का रहा है जबकि स्ट्राइक रेट 137.14 है, जबकि उच्चतम स्कोर 99 रन है। आज पंजाब का मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स से है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
