Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Diego Maradona : हिट भी हुए और बदनाम भी, गर्लफ्रेंड के सामने उतार दी थी पेंट

स्पोर्ट्स डेस्क(नोएडा) : डिएगो माराडोना...वो दिग्गद फुटबाॅलर जो मैदान पर गोलकीपर को भी चकमा देने के लिए देरी नहीं लगाता था। उनके अद्भुत खेल की प्रशंसा सदियों तक होती रहेगी, लेकिन ये दिग्गज आज लोगों के बीच नहीं हैं। माराडोना ने 60 साल की उम्र में बुधवार को दुनिया को अलविदा कह दिया है। नशे की लत ऐसी थी कि उनका परिवार भी उनसे परेशान रहता था। नशे के कारण ही शायद वह इतनी जल्दी चल बसे। उनकी दिल का दाैरा पड़ने से माैत हुई। माराडोना के जीवन पर अगर हम प्रकाश डालें तो वह मैदान पर अपने दाैर के समय सबसे हिट खिलाड़ी थे, लेकिन बदनामी में भी उतने ही रहे।

गर्लफ्रेंड के सामने उतार दी थी पेंट

गर्लफ्रेंड के सामने उतार दी थी पेंट

नशे में वो इतने चूर हो जाते थे कि वे खुद होश में नहीं रहते थे कि वो क्या कर रहे हैं। उनको दो बेटियां हैं जो पिता की हरकतों से बेहद परेशान रहती थीं। कारण था, उनकी वजह से समाज में शर्म महसूस करना। एक समय ऐसा भी था जब माराडोना ने नशे में चूर होकर अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के सामने पेंट उतार दी थी, जिसका नाम वेरोनिको ओजेडा है। जी हां, एक पार्टी के दौरान माराडोना अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड के सामने डांस करते समय नंगे हो गए थे। उनकी पैंट उतर गई थी, जिसका वीडियो भी तब सोशल मीडिया पर वायरस हुआ था। उस समय मैराडोना की बेटियों को काफी बुरा लगा था।

बेटियों ने बनाया था कोर्ट में घसीटने का प्लान

बेटियों ने बनाया था कोर्ट में घसीटने का प्लान

यहां तक कि दोनों बेटियों ने अपने पिता माराडोना को कोर्ट में घसीटने की योजना भी बना ली थी। माराडोना की एक बेटी का नाम जिआनिना है, जोकि एक फैशन डिजाइनर हैं। वे अपने पिता को पिछले कई सालों से नशे के कारण मुश्किलों का सामना करते देख रही थीं। जिआनिना ने मैनचेस्टर सिटी के स्टार स्ट्राइकर सर्जियो एगुएरो से शादी की थी, लेकिन यह 2008 से 2012 तक चली। इसके बाद दोनों अलग हो गए थे। जिआनिना ने ही सबसे पहले कोर्ट जाने की रणनीति बनाई थी।

4 FIFA वर्ल्ड कप खेले

4 FIFA वर्ल्ड कप खेले

बता दें कि माराडोना ने 4 फीफा वर्ल्ड कप टूर्नामेंट खेले हैं। 1986 वर्ल्ड कप में वे टीम के कप्तान थे। उन्हें तब वे टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया था। माराडोना ने 2 बार साउथ अमेरिकन फुटबॉलर ऑफ द ईयर, एक बार वर्ल्ड कप गोल्डन बॉल, एक बार बैलन डी ओर 6 बार नेशनल लीग टॉप स्कोरर अवॉर्ड जीता है।वह फीफा प्लेयर ऑफ द सेंचुरी से भी नवाजे जा चुका हैं।

Story first published: Thursday, November 26, 2020, 12:11 [IST]
Other articles published on Nov 26, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+