IPL 2020, MI vs CSK: आकाश चोपड़ा ने की भविष्यवाणी, बताया कौन होगा पहले मैच का विजेता
नई दिल्ली। दुनिया की सबसे अमीर और मशहूर फ्रैंचाइजी क्रिकट लीग आईपीएल के 13वें सीजन का आगाज होने में अब कुछ ही घंटों का समय बाकी है और बेसब्री से इंतजार कर रहे फैन्स को एक बार फिर से क्रिकेट के महाकुंभ में खेल का रोमांच देखने को मिलेगा। इस सीजन का आगाज पिछले साल की चैम्पियन टीम मुंबई इंडियंस और उपविजेता टीम चेन्नई सुपरकिंग्स के महामुकाबले से होगा। जहां फैन्स इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं तो वहीं खेल जगत के दिग्गज भी इसको लेकर अपनी-अपनी भविष्यवाणियां करते नजर आ रहे हैं।
और पढ़ें: IPL 2020: ओपनिंग मैच से पहले CSK को मिली बड़ी खुशखबरी, क्वारंटीन पूरा कर मैदान पर लौटे 3 खिलाड़ी
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज और मशहूर क्रिकेट कॉमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने मैच को लेकर अपनी भविष्यवाणी की है और बताया है कि अबुधाबी के मैदान पर खेले जाने वाले पहले मैच में उनके हिसाब से कौन सी टीम बाजी मारने वाली है।
और पढ़ें: IPL 2020: मैच से पहले मुश्किल में फंसे धोनी, जानें क्यों सोशल मीडिया पर हुए बुरी तरह ट्रोल

आकाश चोपड़ा ने बताया कौन सी टीम बनेगी विजेता
आकाश चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने बताया है कि आज के मैच में दर्शकों को क्या देखने को मिल सकता है। उनका मानना है कि अबु धाबी में होने वाले पहले मैच में चेन्नई के मुकाबले मुंबई इंडियंस का पलड़ा ज्यादा भारी है और चेन्नई की टीम को टूर्नामेंट में सेटल होने में कुछ मैचों का समय लगेगा।
पहले मैच में मुंबई इंडियंस की टीम को विजेता बताते हुए आकाश चोपड़ा ने कहा,' मेरे हिसाब से आज के मैच में मुंबई की टीम बाजी मारती नजर आयेगी जबकि चेन्नई की टीम को इस सीजन सेटल होने में कुछ मैचों की जरूरत पड़ेगी। भले ही सीएसके की टीम स्पिन विभाग में बेहतर साबित हो सकती है लेकिन चेन्नई के पास वो बल्लेबाज नहीं है जो जसप्रीत बुमराह की अगुवाई वाली तेज गेंदबाजी का सामना कर सकें। वह उनके सामने संघर्ष करते नजर आ सकते हैं।'

पिछले 5 में से 4 मैचों में मुंबई को मिली है जीत
इसके अलावा आकाश चोपड़ा का मानना है कि मुंबई की टीम के पास चेन्नई के खिलाफ मानसिक बढ़त भी होगी क्योंकि इस टीम ने आईपीएल में खेले गये अपने 5 मुकाबलों में लगातार 4 मैचों में जीत हासिल की है। ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स सुरेश रैना की गैर मौजूदगी में मुंबई के सामने मानसिक दबाव का सामना करती नजर आ सकती है। वहीं मुंबई इंडियंस के पास न सिर्फ शानदार बल्लेबाज हैं बल्कि तेज गेंदबाजी में कई विकल्प हैं जो कि बड़ी चुनौती पेश करेंगे।
गौरतलब है कि दोनों टीमों के बीच खेला जाने वाला यह मुकाबला आज शाम 7:30 बजे से अबु धाबी के मैदान पर खेला जायेगा और इसका सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्टस पर किया जायेगा, जबकि लोग हॉटस्टार के जरिये इसका ऑनलाइन भी लुत्फ उठा सकते हैं।

काफी मशहूर है दोनों टीमों की राइवलरी
आपको बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में दोनों टीमों के बीच की राइवलरी काफी मशहूर है। दोनों टीमों को आईपीएल की सबसे सफल टीम माना जाता है। जहां मुंबई इंडियंस की टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में 4 बार खिताब जीतने का कारनामा किया है तो वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने हर बार प्लेऑफ में जगह बनाते हुए 3 बार खिताब जीता है। रोहित शर्मा और एमएस धोनी दोनों ही खिलाड़ियों को उनके क्रिकेटिंग ब्रेन के लिये जाना जाता है। जहां चेन्नई की टीम के सामने बाकी टीमें संघर्ष करती नजर आती हैं तो वहीं पर मुंबई की टीम चेन्नई पर भारी पड़ती है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
