Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

एक और विवाद में शाकिब अल हसन, DPL में तोड़ा बायो-बबल, BCB से मिल सकती है सजा- रिपोर्ट

नई दिल्लीः बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन कथित तौर पर एक और विवाद में फंस गए हैं। शाकिब पर 2021 ढाका प्रीमियर डिवीजन टी 20 क्रिकेट लीग के दौरान बायो-सिक्योर बबल में प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया है।

हालांकि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने इस घटना पर खुलकर बात नहीं की है, लेकिन पता चला है कि यह घटना शुक्रवार, 4 जून को हुई। मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब का उस दिन कोई मैच नहीं था, लेकिन शाकिब को मीरपुर में आयोजन स्थल पर देखा गया।

रिपोर्टों के अनुसार, उन्होंने टीम के साथी आसिफ हसन और रुयल मिया के साथ अभ्यास किया। दो नेट बॉलर भी देखे गए, जो न तो मोहम्मडन का हिस्सा थे और न ही बायो-बबल का।

शाकिब के अभ्यास के दौरान सफेद शर्ट वाला एक व्यक्ति तस्वीरें क्लिक करते देखा गया। रिपोर्ट्स की मानें तो नेट बॉलर 'मास्को शाकिब क्रिकेट एकेडमी' के हैं और उन्हें COVID-19 टेस्ट कराने के बाद लाया जा रहा था।

इस बीच, उल्लंघन के बाद, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) और ढाका महानगर की क्रिकेट समिति (सीसीडीएम) ने इस मामले पर चर्चा करने के लिए एक बैठक बुलाई। बीसीबी निदेशक और सीसीडीएम अध्यक्ष काजी इमाम ने कहा कि जांच चल रही है और उचित कार्रवाई की जाएगी।

टूर्नामेंट शुरू होने से पहले, सीसीडीएम के सदस्य सचिव अली हुसैन ने टी20 इवेंट के दौरान बायो-बबल ब्रीच होने की स्थिति में खिलाड़ियों और क्लबों को दंडित करने की बात कही थी।

हुसैन ने कहा था, "हमारे पास एक तकनीकी समिति है और वे सजा पर फैसला करेंगे। यह इस बात पर भी निर्भर करेगा कि प्रोटोकॉल का उल्लंघन कितना बड़ा है। क्रिकेटरों पर जुर्माना या निलंबित किया जा सकता है और क्लबों को भी दंडित किया जा सकता है।"

शाकिब ने डीपीएल 2021 में तीन मैच खेले हैं, जिसमें 49 रन बनाए हैं और पांच विकेट लिए हैं। शाकिब को 2021 इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दूसरे चरण के लिए एनओसी मिलने की संभावना नहीं है।

Story first published: Sunday, June 6, 2021, 10:00 [IST]
Other articles published on Jun 6, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+