तेंदुलकर का कप्तान बनने से इंकार
नई दिल्ली, 7 नवंबरः मास्टर ब्लास्टर क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के इन्कार के बाद 20-20 और एकदिवसीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को भारतीय टेस्ट टीम की भी कप्तानी सौंपे जाने की संभावना प्रबल हो गई है. टेस्ट कप्तान के लिए जिन नामों पर विचार किया जा रहा था उनमें तेंदुलकर और धोनी सबसे आगे थे.तेंदुलकर के फिर से यह पद संभालने में असमर्थता जाहिर करने के बाद धोनी को ही टेस्ट टीम की भी कप्तानी सौंपी जा सकती है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसी सीआई) के सचिव निरंजन शाह ने आज जारी बयान में कहा कि तेंदुलकर ने अध्यक्ष शरद पवार को अपने फैसले से अवगत कराया है. उन्होंने कहा कि तेंदुलकर का विचार है कि भारतीय टीम इस समय बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही है. टीम के भविष्य को देखते हुए बोर्ड को किसी नौजवान को टेस्ट मैचों में कप्तानी सौंपने के बारे में विचार करना चाहिए.
तेंदुलकर के इस अचानक इन्कार से अटकलों का बाजार गर्म हो गया था, लेकिन शाह ने स्पष्ट किया कि मास्टर ब्लास्टर ने किसी बात पर असंतोष जाहिर करते हुए कोई पत्र नहीं लिखा है. इससे पहले तेंदुलकर ने एक निजी टेलीविजन चैनल से कहा था कि वह एक बार फिर भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी नहीं चाहते.
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:07 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications