पूर्व हॉकी खिलाड़ी की पत्नी ने ही चाकू मारकर की उसकी हत्या
मुंबई। मुंबई में एक पूर्व हॉकी खिलाड़ी की पत्नी ने 9 बार चाकू से वार करके खिलाड़ी की बेरहमी से हत्या कर दी। 52 वर्षीय पूर्व हॉकी खिलाड़ी की पत्नी ने ही हत्या करने की बात का खुलासा हुआ है। अप्पय्या चेनंदा की 9 बार चाकू मार उनकी पत्नी ने बेरहमी से हत्या कर दी है। दोनों के आपसी झड़प में आरोपी पत्नी भी बुरी तरह घायल हुई हैं।
प्रॉपर्टी के विवाद के चलते अप्पय्या की पत्नी अमिता द्वारा हत्या करने की बात सामने आई है। अमिता अप्पय्या की दूसरी पत्नी थी। मुंबई के मालाड में ध्रुव पार्क में अग्रवाल ट्रिनिटी सोसायटी में 27वें मंजिले में दोनों रहते थे। दोनों पति पत्नी के बीच प्रॉपर्टी को लेकर विवाद हुआ और विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी ने अप्पय्या के सीने पर बैठकर 9 बार चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी। इस घटना में बुरी तरह घायल हुई अमिता को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा है।
अप्पय्या के बेटे गणपति की शिकायत के मुताबिक पुलिस ने अमिता के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के बाद अमिता को गिरफ्तार किया जाएगा। अप्पय्या एक डेटा कंपनी में नौकरी करते थे। तब उनकी पहचान अमिता से हुई थी। फिर दोनों ने दूसरी शादी करने का फैसला किया था। दूसरी शादी के बाद उनकी पहली पत्नी बंगलूरू में रहने चली गई थी और उनका बेटा गणपति अपने पिता के साथ ही रहता था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications

