KXIP vs RCB: राहुल का 2 बार कैच छोड़ना पड़ा महंगा, आखिरी 4 ओवर में आये 74 रन
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के छठे मैच में किंग्स इलेवन की टीम आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का सामना करने उतरी है जहां पर पंजाब की टीम ने कप्तान केएल राहुल की शानदार शतकीय पारी के दम पर पहली पारी में 206 रनों का स्कोर खड़ा किया। किंग्स इलेवन पंजाब के लिये केएल राहुल ने 69 गेंदों में नाबाद 132 रनों की पारी खेली और इस दौरान उन्होंने 14 चौके और 7 छक्के लगाने का काम किया। हालांकि आरसीबी की टीम के लिये केएल राहुल का कैच छोड़ना काफी महंगा पड़ा।
और पढ़ें: KXIP vs RCB: केएल राहुल ने ठोंका ताबड़तोड़ शतक, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
उल्लेखनीय है कि केएल राहुल का यह कैच किसी और ने नहीं बल्कि दुनिया के बेस्ट फील्डर्स में से एक और आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने छोड़ा। इतना ही नहीं उन्होंने महज 5 रन के अंदर बाद केएल राहुल का दो बार कैच छोड़ने का काम किया।
और पढ़ें: KXIP vs RCB: आईपीएल के इतिहास में ऐसा करने वाली पहली टीम बनी पंजाब, दूसरे नंबर पर दिल्ली

विराट कोहली ने छोड़े केएल राहुल के 2 कैच
आरसीबी के लिये 17वें ओवर में डेल स्टेन गेंदबाजी कर रहे थे और इसी ओवर की आखिरी गेंद पर केएल राहुल ने डीप लेग की दिशा में शॉट उठाकर खेला। गेंद आसानी से कप्तान विराट कोहली के हाथों में नजर आ रही थी लेकिन कप्तान कोहली इस आसान से कैच को छोड़ बैठे। इस दौरान राहुल 83 रन के निजी स्कोर पर थे। वहीं अगले ओवर में जब नवदीप सैनी गेंदबाजी करने आये तो एक बार फिर ओवर की आखिरी गेंद पर राहुल ने गेंद लॉन्ग ऑफ की दिशा पर शॉट खेला, यहां पर विराट कोहली ने एक बार फिर से राहुल का आसान सा कैच छोड़ दिया।

आखिरी के 4 ओवर में आये 74 रन
आरसीबी की टीम को केएल राहुल का यह कैच छोड़ना काफी महंगा पड़ा। इतना कि केएल राहुल ने कैच छूटने के बाद अपनी पारी में 49 रन और जोड़ने का काम किया। इतना ही नहीं केएल राहुल और करुण नायर ने विराट कोहली की तरफ से मिले इस जीवनदान का फायदा उठाते हुए आखिरी 4 ओवर्स में 74 रन जोड़ने का काम किया। इसमें कप्तान केएल राहुल ने 51 रनों का योगदान दिया तो वहीं करुण नायर ने 13 रन जोड़े।

पंजाब ने खड़ा किया 206 रनों का विशाल लक्ष्य
गौरतलब है कि किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने आज शानदार बल्लेबाजी की और मयंक अग्रवाल ने केएल राहुल के साथ मिलकर पहली विकेट के लिये 57 रनों की साझेदारी की। मयंक अग्रवाल (26) को चहल ने आउट कर पवेलियन भेजा तो निकोलस पूरन (17) दूसरी विकेट के लिये फिर से 57 रनों की साझेदारी की। हालांकि शिवम दुबे ने निकोलस पूरन और गलेन मैक्सवेल (5) को आउट कर अपनी टीम को वापसी करने में मदद की लेकिन कप्तान विराट कोहली की ओर से छोड़े गये 2 कैच की बदौलत पंजाब की टीम ने 3 विकेट खोकर 206 रनों का स्कोर खड़ा किया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications