For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Rio Olympics ट्रैक फाइनल : ललिता बाबर 3000 मीटर स्टीपलचेज में नहीं दिला पाईं भारत को पदक

रियो डि जेनेरियो: भारत को रियो ओलिंपिक के 10वें दिन उस वक्त निराश होना पड़ा जब एथलीट ललिता बाबर ने पहले पदक की उम्मीदों को तोड़ दिया। महिलाओं की 3 हजार मीटर स्टीपलचेज में ललिता बाबर 10वें स्थान पर रहीं। बुरुंडी की रु​थ जेबेट ने गोल्ड, कीनिया की हाइविन किएंग जेप्किमोय ने सिल्वर और अमरीका की एमा कोबर्न ने कांसे पर कब्जा जमाया।

रियो ओलंपिक : बैडमिंटन के एकल पुरुष मुकाबले में जीतकर किदाम्बी श्रीकांत पहुंचे क्वॉर्टरफाइनल में

आपको बता दें कि ललिता बाबर लंबी दूरी की वही महिला धावक हैं जिन्होंने 3 हजार मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा के फाइनल के लिए शनिवार को क्वॉलीफाई किया था। हर भारतीय की निगाहें आज ललिता पर टिकी होंगी। पिछले 32 वर्षों में ओलंपिक के लिए ट्रैक स्पर्धा का सेमीफाइनल क्वॉलीफाई करने वाली वह पहली भारतीय महिला एथलीट हैं।

#Rio Olympics Jumping: भारत के रंजीत माहेश्वरी पुरुष ट्रिपल जंप स्पर्धा में 30वें स्थान पर रहकर बाहर

इनसे पहले पीटी उषा ने 1984 में लॉस एंजिलिस में ऐसा कर दिखाया था। ललिता ने हीट-2 में अच्छी शुरुआत की लेकिन बीच में गिर जाने से उनकी लय बिगड़ गई। इसके बावजूद उन्होंने आधी रेस तक अपनी बढ़त को बरकरार रखा था।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:02 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+