ललित मोदी चुनाव हारे
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के कमिश्नर ललित मोदी राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (आरसीए) के अध्यक्ष का चुनाव हार गए हैं.
केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री सीपी जोशी ने ललित मोदी को छह वोटों से हराया.
ललित मोदी के पक्ष में 13 मत पड़े लेकिन सीपी जोशी को 16 वोट हासिल हुए.
राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष के चुनाव के दौरान ललित मोदी समर्थकों और सीपी जोशी समर्थकों के बीच जम कर मारपीट भी हुई.
ललित मोदी ने आरोप लगाया है कि उनके समर्थकों को मतदान करने से रोका गया और उनके साथ मारपीट की गई. पुलिस ने दोनों पक्षों के समर्थकों को हटाया.
इसी साल नौ महीने पहले भी ललित मोदी आरसीए अध्यक्ष का चुनाव हार गए थे. उस समय संजय दीक्षित ने ललित मोदी को हराया था.
लेकिन संजय दीक्षित एसोसिएशन को एकजुट नहीं रख पाए और सरकार ने इस मामले में दखल देकर एक अस्थायी समिति का गठन कर दिया था.
बाद में सुप्रीम कोर्ट ने सात दिसंबर को अध्यक्ष पद का चुनाव कराने का निर्देश दिया था.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
