IPL 2020: चेन्नई सुपर किंग्स के बाद अब दिल्ली कैपिटल्स की टीम में फैला कोरोनावायरस
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की ओर से रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2020) के 13वें सीजन का शेड्यूल जारी करते ही दिल्ली कैपिटल्स के कैम्प से तहलका मचाने वाली खबर सामने आई है। दिल्ली कैपिटल्स ने रविवार की शाम को प्रेस रिलीज कर अपने कैम्प में एक सदस्य के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की है, जिसके बाद उसे आइसोलेशन में भेज दिया गया है। फ्रैंचाइजी ने साफ किया कि उनके सपोर्ट स्टाफ के एक सदस्य की कोरोना जांच के पहले दो स्तर की जांच नेटेगिव थी, लेकिन तीसरी बार जब टेस्ट किया गया, तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई और अब उन्हें क्वारंटीन कर दिया गया है।
और पढ़ें: ENG vs AUS, 2nd T20: फिर छाये बटलर-मलान, ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हरा जीती सीरीज
इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में भी कोरोना बम फटा था और 2 खिलाड़ियों समेत 13 लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये थे, इसके बाद पूरी टीम को क्वारंटीन कर दिया गया। वहीं इसके बाद हरभजन सिंह और सुरेश रैना ने भी कोरोना वायरस के चक्कर में सीजन से नाम वापस ले लिया।
और पढ़ें: ENG vs AUS, 2nd T20: 8 साल में पहली बार जोरो पर आउट हुए वॉर्नर, बनाया खास रिकॉर्ड

दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने की पुष्टि
दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से जारी प्रेस रिलीज में कहा गया, 'फ्रेंचाइजी के असिस्टेंट फीजियोथेरेपिस्ट कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। तय मानकों के अनुसार वह अब क्वारंटाइन में चले गए हैं। दुबई पहुंचने पर शुरुआती दो टेस्ट में उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई, लेकिन तीसरे टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।'

BCCI ने रविवार को जारी किया है आईपीएल का शेड्यूल
गौरतलब है कि कोरोना वायरस से संक्रमित सदस्यों और खिलाड़ियों के पहुंचने को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने काफी लंबे इंतजार के बाद 6 सितंबर को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2020) का पूरा कार्यक्रम जारी किया। काफी अटकलों के बावजूद बीसीसीआई ने परंपरा के अनुसार मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियन्स और उप विजेता चेन्नई सुपर किंग्स के बीच 19 सितंबर को अबुधाबी में टूर्नामेंट का पहला मैच खेला जायेगा।

इस बार खेला जायेगा आईपीएल इतिहास का सबसे लंबा टूर्नामेंट
आपको बता दें कि बीसीसीआई इस साल कोरोना वायरस के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यूएई में आईपीएल का आयोजन करा रहा है। जिसके सारे मैच 3 शहरों अबुधाबी,शारजाह और दुबई में कराया जायेगा। शेड्यूल के अनुसार कुल 10 दिन दो-दो मैच खेले जाएंगे। इनमें पहला मैच भारतीय समयानुसार दोपहर बाद तीन बजकर 30 मिनट से, जबकि दूसरा मैच शाम सात बजकर 30 मिनट से शुरू होगा। दुबई कुल 24 मैचों की मेजबानी करेगा। अबुधाबी में 20 और शारजाह में 12 मैच खेले जाएंगे। आईपीएल 2020 के प्लेऑफ के स्थानों की घोषणा बाद में की जाएगी। फाइनल 10 नवंबर को होगा। यह टूर्नामेंट कुल 53 दिन तक चलेगा और इस तरह से यह आईपीएल के इतिहास में सबसे लंबा चलने वाला सत्र बन जाएगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
