'Rinku is Baaapppp...,' रिंकू सिंह को बच्चा कहना फैन को पड़ा भारी, शाहरुख खान ने ट्वीट कर दिया तगड़ा जवाब
Sports News : आईपीएल 2023 के 16वें सीजन का 13वां मुकाबला भला कौन भूल सकता है। इस मैच में केकेआर (KKR) के तूफानी बल्लेबाज रिंकू सिंह ने अपने प्रदर्शन से सभी को हैरान कर दिया। उन्होंने जीटी के गेंदबाज यश दयाल के आखिरी ओवर में लगातार पांच छक्के जड़कर केकेआर को शानदार जीत दिलाई, इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा, और लगातार शानदार प्रदर्शन किया। इस बीच अब रिंकू सिंह को लेकर शाहरुख खान का एक जवाब जमकर वायरल हो रहा है।
दरअसल, रिंकू सिंह ने आईपीएल में शानदार बल्लेबाजी को लेकर क्रिकेट प्रेमियों के साथ-साथ शाहरुख खान समेत तमाम बॉलीवुड स्टार्स को भी अपना दीवाना बना दिया है। कोलकाता नाइट राइडर्स के सह-मालिक शाहरुख खान को कई मौकों पर रिंकू सिंह की प्रशंसा करते हुए देखा गया।
इस बीच शाहरुख खान ने ट्विटर पर AskSRK सेशन शुरू किया, जहां एक फैन ने बॉलीवुड सुपरस्टार से रिंकू के बारे में पूछते हुए लिखा, 'AskSRK केकेआर का बच्चा रिंकू सिंह के बारे में एक शब्द?' इसके बाद शाहरुख खान ने तगड़ जवाब देते हुए ट्वीट कर लिखा, 'रिंकू बाप है!! बच्चा नहीं!!'
दरअसल, रिंकू ने आईपीएल में केकेआर की ओर से 14 मैचों में 149.52 की स्ट्राइक रेट से 474 रन बनाए, जिसमें आईपीएल 2023 में चार अर्धशतक शामिल हैं। जब-जब आंद्रे रसेल ने संघर्ष किया तब-तब रिंकू सिंह ने आगे बढ़कर कमाल संभाली और महत्वपूर्ण मैचों में केकेआर को जीत दिलाई।
इससे पहले आईपीएल 2023 के दौरान, रिंकू ने खुलासा किया था कि गुजरात टाइटंस के खिलाफ लगातार पांच छक्के मारने के बाद शाहरुख ने उन्हें फोन किया था और कहा था कि वह उनकी शादी में डांस करेंगे। रिंकू ने बताया कि शाहरुख खान सर ने मुझे फोन किया। वह मेरी शादी के बारे में बात कर रहे थे। शाहरुख ने कहा कि लोग मुझे अपनी शादी में बुलाते हैं, मैं नहीं जाता। मैं तेरी शादी में नाचने आउंगा।
बाएं हाथ के बल्लेबाज को केकेआर ने आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में 55 लाख रुपये में खरीदा था, लेकिन इस साल अपने शानदार फॉर्म के बाद वह अब देश में एक बड़ा नाम बन गए हैं। आईपीएल 2023 में अपने प्रभावशाली कौशल का प्रदर्शन करने के बाद कई पूर्व क्रिकेटरों ने रिंकू को जल्द ही टीम इंडिया में डेब्यू की उम्मीद जताई है।
{document1}
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
