IPL 2020 : ये कंपनी है 'टाइटल स्पॉन्सर' बनने की रेस में सबसे आगे, ड्रीम 11 है भी दावेदार
नई दिल्ली। चीनी कंपनी वीवो ने इस बार होने वाले आईपीएल सीजन-13 का स्पॉन्सर बनने से मना कर दिया है। देश में चीन के कई ऐप को बैन कर दिया गया है। ऐसे में लोगों ने वीवो से करार तोड़ने के लिए बीसीसीआई से अपील की थी, लेकिन वीवो कंपनी खुद पीछे हट गई। अब सवाल है कि अगली ऐसी कंपनी काैन होगी जो टाइटल स्पॉन्सर बनेगा। फिलहाल सूत्रों के अनुसार, इस रेस में ई-कॉमर्स कंपनी एमाजॉन सबसे आगे हैं।

इसलिए है एमाजॉन दाैड़ में
बीसीसीआई ने अब इस बार होने जा रहे आईपीएल सीजन के लिए टाइटल स्पॉन्सर तलाशने का विकल्प शुरू कर दिया है। कहा जा रहा है कि एमाजॉन की नजरें भारत के त्योहारी सीजन- दशहरा (अक्टूबर) से दिवाली (नवंबर) पर हैं। वहीं लर्निंग ऐप बायजूज (Byju's) भी दौड़ मे है। यह भारतीय टीम की जर्सी की भी स्पॉन्सर है। इस साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काफी कम होने से बायजूज को काफी नुकसान हुआ है। और इसके अलावा फैंटसी स्पोर्ट्स प्लैटफॉर्म ड्रीम 11भी संभावित दावेदारों की लिस्ट में है।

ड्रीम 11 है भी दावेदार
वहीं ड्रीम11 दूसरी ओर आईपीएल का आधिकारिक पार्टनर है जो हर सीजन 40 करोड़ रुपये का भुगतान करता है। उन्हें एक बड़ा दावेदार इसलिए माना जा रहा है क्योंकि विजिबिलिटी उसके बिजनस का अहम हिस्सा है। हालांकि, अगर ड्रीम 11 टाइटल स्पॉन्सर बनना चाहता है तो संभव है कि बीसीसीआई उसे टाइटल बोली से 40 करोड़ रुपये अधिक देने के लिए कह सकता है। इससे उस रकम की भरपाई हो जाएगी जो ड्रीम 11 बतौर ऑफिशल पार्टनर देता है।

एमाजॉन खेल सकता है दांव
सूत्रों के अनुसार, 'अगर ड्रीम 11 टाइटल स्पॉन्सर बनता है तो अनअकैडमी ऑफिशल पार्टनर बन सकता है। अगर बायजूज को टाइटल मिलता है तो माइसर्कल 11 आ सकता है। ब्रॉन्ड्स में कोई टकराव नहीं होगा।' जहां तक टाइटल स्पॉन्सरशिप की बात है, तो ई-कॉमर्स दिग्गज अमेजन को कथित तौर पर लीडर के रूप में देखा जा रहा है। ई-कॉमर्स की दिग्गज कंपनी ने कभी किसी खेल में टाइटल या ग्राउंड स्पॉन्सरशिप नहीं की है। हालांकि, यह दशहरा-दिवाली सीजन है और आईपीएल एक बड़ी प्रॉपर्टी है, तो यह कंपनी भी दांव खेल सकती है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
