Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

चैंपियंस ट्रॉफी: मेजबानी को तैयार श्रीलंका

श्रीलंका, 22 अगस्‍त: चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी को लेकर रविवार को अंतर्राष्‍ट्रीय क्रिकेट परिषद की बैठक होनी है, लेकिन इससे पहले शुक्रवार को श्रीलंका ने साफ कर दिया है कि वो चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी के लिए अभी भी तैयार है। यदि बहुत कम समय में भी उससे कहा गया, तो वो ट्रॉफी की मेजबानी अच्‍छी तरह कर सकेगी।

ज्ञात हो कि 11 से 28 सितम्‍बर के बीच पाकिस्‍तान में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी में इंग्‍लैंड, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्‍ट्रेलिया और न्‍यूजीलैंड ने पाकिस्‍तान में खेलने को लेकर आपत्ति जताई है। इन सभी देशों के खिलाडि़यों ने पाकिस्‍तान में सुरक्षा के अभाव को सबसे बड़ा कारण बताया है।

सुरक्षा कारणों की वजह से पाकिस्‍तान के हाथों से मेजबानी छिनती नजर आ रही है। हालांकि पाकिस्‍तान सभी देशों को इस बात के लिए आश्‍वस्‍त करने में जुटा है कि वो उनके खिलाडि़यों को पूरी सुरक्षा प्रदान करेंगी, लेकिन फिर भी कई देश तैयार नहीं हैं।

इसे देखते हुए श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख दुलीप मेंडिस ने कहा है कि वो और उनका प्रदशासन कम समय में भी मेजबानी को तैयार है। उन्‍होंने कहा कि आईसीसी चाहे तो श्रीलंका को पाकिस्‍तान के विकल्‍प के रूम में चुन सकता है। वहीं श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि उनके सभी स्‍टेडियम व पिच अच्‍छी कंडीशन में हैं और टूर्नामेंट के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+