For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

संगकारा, परनाविताना ने शतक जड़े

By Super

गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में हो रहे भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच के पहले दिन श्रीलंका ने दो विकेट खोकर 256 रन बना लिए हैं. श्रीलंका की ओर रविवार को दो शतक लगाए गए.

इसके पहले देर रात तक हुई बारिश की वजह से मैच देर से शुरू हुआ. श्रीलंका ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फ़ैसला किया.

सलामी बल्लेबाज थरंगा परनाविताना ने 12 चौकों की मदद से 110 रन बनाए और वे क्रीज़ पर डटे हुए हैं. परनाविताना का यह पहला टेस्ट शतक है.

भारत की ओर अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे अभिमन्यु मिथुन ने तिलकरत्ने दिलशान का विकेट लिया. दिलशान ने छह चौकों की मदद से 25 रन बनाए.

कप्तान कुमार संगकारा ने शानदार 103 रन बनाए. उन्होंने मैदान के हर छोर पर शानदार शॉट लगाए. वीरेंद्र सहवाग की गेंद पर सचिन तेंदुलकर ने उनका कैच लपक लिया. संगकारा का यह 22वां टेस्ट शतक है.

भारत की ओर गेंदबाजी काफी बुरी रही और श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने इसका जमकर फ़ायदा उठाया.

हालांकि 11वें ओवर में ही श्रीलंका का पहला विकेट 55 के स्कोर पर दिलशान के रूप में गिर गया लेकिन इसके बाद बल्लेबाज़ों को तेज़ी से रन जुटाने में कुछ खास मेहनत नहीं करनी पड़ी.

परनाविताना और कप्तान संगकारा ने मिलकर 181 रन बटोरे. परनाविताना ने इशांत शर्मा के पहले ही ओवर में दो चौके लगाए.

भारतीय गेंदबाज़ विकेट लेने के लिए दिनभर संघर्ष करते नज़र आए. हरभजन सिंह का खराब स्वास्थ्य भी उनकी कमज़ोर गेंदबाजी की वजह बना. भज्जी ने 17 ओवर में 41 रन दिए.

श्रीलंका में होने वाली भारत बनाम श्रीलंका सीरिज़ मुरलीधरन के प्रशंसकों के लिए काफ़ी ख़ास है. इस सीरिज़ के पहले ही टेस्ट मैच के बाद मुरलीधरन टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने वाले हैं. मुरलीधरन अपने 800 विकेट के लक्ष्य से सिर्फ़ आठ विकेट दूर हैं.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:40 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+