Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

श्रीलंका से 202 रन से हारा न्यूज़ीलैंड

श्रीलंका ने न्यूज़ीलैंड को पहले टेस्ट मैच में 202 रन से आसानी से हराकर दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला में बढ़त बना ली है.

इस मैच में मुरलीधरन ने कुल मिलाकर सात विकेट झटके जिसके बाद अब टेस्ट मैचों में उनके विकेटों की संख्या बढ़कर 777 हो गई है.

गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच के अंतिम दिन न्यूज़ीलैंड के सामने जीत के लिए 413 रन बनाने का लक्ष्य था लेकिन उनकी पूरी टीम 210 रन पर ढेर हो गई.

न्यूज़ीलैंड के अंतिम तीन विकेट केवल छह रन के भीतर गिरे.

श्रीलंका की जीत में ओपनर तिलकरत्ने दिलशान की बल्लेबाज़ी का योगदान महत्वपूर्ण रहा. उन्होंने पहली पारी में केवल 72 गेंदों में 92 रन और दूसरी पारी में बिना आउट हुए 123 रन बनाए.

दूसरा और अंतिम टेस्ट मैच कोलंबो में बुधवार 26 अगस्त से खेला जाएगा.

मैच में टॉस न्यूज़ीलैंड ने जीता था और पहले श्रीलंका को बल्लेबाज़ी का निमंत्रण दिया.

श्रीलंका ने दिलशान की बल्लेबाज़ी की बदौलत पहली पारी में 452 रन का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया.

इसके बाद श्रीलंका ने न्यूज़ीलैंड की पहली पारी 299 रन पर समाप्त कर 153 रन की बढ़त बना ली.

दूसरीप ारी में श्रीलंका ने चार विकेट पर 259 रन बनाकर पारी घोषित कर दी और न्यूज़ीलैड के सामने जीत के लिए 413 रन बनाने की चुनौती रखी.

जवाब में न्यूज़ीलैंड ने मात्र एक रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट गँवा दिया.

मैच के पाँचवें और अंतिम दिन न्यूज़ीलैंड ने एक विकेट पर 30 रन से आगे खेलना शुरू किया मगर केवल छह रन के भीतर उनके तीन श्रेष्ठ बल्लेबाज़ आउट हो गए और उनका स्कोर चार विकेट पर 45 रन हो गया और टीम दबाव में आ गई.

न्यूज़ीलैंड की ओर से कप्तान डेनियल वेट्टोरी ने जैकब ओराम के साथ पाँचवें विकेट के लि 41 रन, और फिर जेस रायडर के साथ छठे विकेट के लिए 48 रन की साझेदारी कर हार को टालने का प्रयास किया.

वेट्टोरी ने 67 रन बनाए. ब्रायन मैक्कलम ने भी 29 रन बनाकर संघर्ष किया मगर वो रन आउट हो गए.

श्रीलंका की ओर से ऑफ़ स्पिनर मुथैया मुरलीधरन सफलतम रहे जिन्होंने पहली पारी में चार और दूसरी पारी में तीन विकेट लिए.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:24 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+