ऑस्ट्रेलिया पर बीस पड़ा श्रीलंका
ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ मौजूदा सिरीज़ के एकमात्र ट्वेन्टी-20 मैच में श्रीलंका ने सात विकेट से शानदार जीत हासिल की है.
134 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही श्रीलंका की टीम ने सिर्फ़ तीन विकेट के नुक़सान पर 21 गेंद रहते ही जीत दर्ज की.
पर्थ में हुए इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला ऑस्ट्रेलिया के लिए भारी पड़ा. ख़राब शुरुआत ऐसी हुई कि कोई भी टीम को मुश्किल से उबार नहीं सका.
कप्तान माइकल क्लार्क फिर नाकाम रहे. ब्रैड हैडिन और स्टीवेन स्मिथ ने अगर अच्छी साझेदारी नहीं की होती, तो ऑस्ट्रेलिया की टीम 133 रन भी नहीं बना पाती.
एक समय ऑस्ट्रेलिया ने सिर्फ़ 43 रन पर पाँच विकेट गँवा दिए थे. लेकिन इसके बाद हैडिन और स्मिथ ने छठे विकेट के लिए 66 रन जोड़े.
स्मिथ 34 और हैडिन 35 रन बनाकर आउट हुए. श्रीलंका की ओर से रणदीव ने तीन और परेरा ने दो विकेट लिए. ऑस्ट्रेलिया की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 133 रन ही बना सकी.
जवाब में श्रीलंका ने सधी हुई शुरुआत की. महेला जयवर्धने 16 गेंद पर 24 रन बनाकर आउट हुए तो दिलशान ने 41 रनों की पारी खेली. लेकिन कप्तान संगकारा 44 रन बनाकर नाबाद रहे.
श्रीलंका ने 16.3 ओवर में ही जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया. श्रीलंका को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर तीन एक दिवसीय मैच भी खेलना है. पहला वनडे तीन नवंबर को मेलबर्न में खेला जाएगा.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
