ENG vs AUS: वनडे सीरीज के लिये वापस लौटे जेसन रॉय, इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान
नई दिल्ली। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई 3 मैचों की टी20 सीरीज में जीत हासिल करने के बाद अब इंग्लिश टीम ने वनडे सीरीज में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के नाम का ऐलान कर दिया है। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने शुक्रवार से शुरु होनी वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिये इयोन मोर्गन की कप्तानी में 14 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है। ईसीबी की ओर से चुनी गई इस टीम में सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय की वापसी हुई है। उल्लेखनीय है कि जेसन रॉय ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले मांसपेशियों में खिंचाव की शिकायत की थी जिसके बाद वह अगली दो टी20 सीरीज से बाहर हो गये थे।
इसके साथ ही इस खिलाड़ी ने आईपीएल से भी अपना नाम वापस ले लिया था। हालांकि खिलाड़ी ने बोर्ड को जानकारी दी है कि वह अब चोट से उबर चुके हैं और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुक्रवार से शुरु होने वाली वनडी सीरीज के लिये इंग्लैंड की टीम से खेलने को तैयार हैं।
और पढ़ें: ICC T20 Rankings: बाबर आजम को धकेल टॉप पर पहुंचे डेविड मलान, केएल राहुल को भी हुआ नुकसान
वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में धमाल मचाने वाल इंग्लैंड के युवा सलामी बल्लेबाज डेविड मालन को भी इसीबी ने वनडे टीम के रिजर्व खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल किया है। डेविड मलान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में 129 रन बनाये जिसकी बदौलत वह बुधवार को अंतरराष्ट्रीय टी20 रैंकिंग में बाबर आजम को पछाड़कर पहले नंबर पर पहुंच गये हैं।
गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज का पहला मैच 11 सितंबर से शुक्रवार को मैनचेस्टर में खेला जायेगा, वहीं सीरीज का दूसरा मैच 13 सितंबर और आखिरी मैच 16 सितंबर को मैनचेस्टर के मैदान पर ही खेला जायेगा।
और पढ़ें: IPL 2020: यूएई के शुरुआती मैचों में नहीं नजर आयेंगे यह 20 खिलाड़ी, जानें क्या है वजह
इंग्लैंड की ओर से वनडे सीरीज के लिये घोषित की गई टीम: इयोन मोर्गन (कप्तान), मोइन अली, जोफ्रा आर्चर, जॉनी बेयरस्टो, टॉम बैंटन, सैम बिलिंग्स, जोस बटलर, सैम करन, टॉम करन, आदिल राशिद, जो रूट, जेसन रॉय, क्रिस वोक्स, मार्क वुड।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
