For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

दबाव में उतरेगी न्यूज़ीलैंड की टीम

By Staff

जबकि भारत इस आत्मविश्वास के साथ मैदान में होगी कि न्यूज़ीलैंड की टीम को उनकी ही ज़मीन पर तीन मैचों में रौंदने के बाद चौथी बार भी धूल चटाई जाए.

उल्लेखनीय है कि पाँच मैचों की श्रृंखला में दूसरा मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था.

हालांकि बारिश ने और मैचों में भी बाधा पहुँचाई लेकिन डकवर्थ लुईस विधि से हुआ फ़ैसला भारत के पक्ष में गया.

भारतीय दौरे की शुरुआत में ट्वेंटी-20 सिरीज़ 2-0 से जीतने के बाद न्यूज़ीलैंड का उत्साह देखते बनता था लेकिन भारत ने इसे एकदिवसीय मैचों में धोकर रख दिया है.

अब तक के मैचों से लगता है कि न तो न्यूज़ीलैंड के गेंदबाज़ अपनी गेंदों को काबू में रख पा रहे हैं और न भारतीय बल्लेबाज़ उनके क़ाबू में आते दिख रहे हैं.

भारत इस मैच में कुछ सीनियर खिलाड़ियों को आराम देना चाहता है वहीं न्यूज़ीलैंड किसी तरह से यह मैच जीतना चाहता है ताकि टेस्ट सिरीज़ शुरु होने के समय उसके खिलाड़ियों का मनोबल बना रह सके.

वहीं दर्शक एक बार फिर सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर के बल्ले का कमाल देखना चाहेंगे.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+