For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

लॉरियस स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स 2018: फेडरर, रोनाल्डो और फराह सहित ये दिग्गज हुए नामित

नई दिल्ली। लॉरियस स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स 2018 के लिए नामित नामों की घोषणा हो चुकी है। इस बार भी कई दिग्गज एथलीट्स के नाम शामिल किए गए हैं। स्विट्जरलैंड के स्टार टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर, स्पेनिश फुटबॉल क्लब रियल मेड्रिड के पुर्तगाली स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो और ब्रिटेन के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता धावक मोहम्मद फराह सहित कई नामचीन खिलाड़ियों को लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवार्ड्स 2018 के लिए नामांकित किया गया है।

बता दें कि टेनिस स्टार फेडरर को दो कैटेगरी में नामांकन मिला है। पहला नामांकन 'लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्समैन ऑफ द इयर' वर्ग में मिला है। जिसे उन्होंने चार बार जीता है तो वहीं दूसरा 'लॉरियस वर्ल्ड कमबैक ऑफ द इयर' है।

'लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्समैन ऑफ द इयर' कैटेगरी में फेडरर के अलावा, पांच बार बालोन डी ओर खिताब जीतने वाले रोनाल्डो, 10,000 मीटर के वर्ल्ड चैंपियन और ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने वाले एथलीट मोहम्मद फराह, चार बार टूर डी फ्रांस विजेता क्रिस फ्रूमे, चार बार फॉर्मूला-1 चैंपियनशिप जीतने वाले लेविस हेमिल्टन और फ्रेंच तथा अमेरिकी ओपन के विजेता राफेल नडाल को भी शामिल किया गया है।

लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवार्ड्स के लिए रिकॉर्ड 11वीं बार नामांकित होने के बाद सेरीना विलियम्स इतिहास रचने की कगार पर हैं। अगर वह अगले महीने मोनाको में लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्सवूमन ऑफ द ईयर अवार्ड जीतती हैं तो यह पांच लॉरियस अवॉर्ड प्राप्त करने वाली पहली महिला बन जाएंगी।

'लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्सवुमेन ऑफ द इयर' वर्ग में 800 मीटर वर्ल्ड चैंपियन कास्टर सेमेन्या, आस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन सेरेना विलियम्स, 16 बार वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियन एलेसन फेलिक्स और 19 वर्षीया तैराक केटी लेडेकी के साथ वर्ल्ड कप चैंपियन स्कीइयर मिकेला शिफ्रिन भी नामांकित हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस पुरस्कार समारोह का आयोजन 27 फरवरी को मोनाको में होगा।

Story first published: Wednesday, January 17, 2018, 9:12 [IST]
Other articles published on Jan 17, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+