मेरा पूरा ध्यान फाइनल टेस्ट पर केंद्रित...गांगुली
मेलबोर्न. 23 जनवरी .वार्ता. आस्ट्रेलिया में टेस्ट श्रृंखला के बाद होने वाली त्रिकोणीय एकदिवसीय क्रिकेट श्रृंखला की टीम से सौरभ गांगुली के बाहर होने से भारत में उनके प्रशंसक जरूर नाराज हुए होंगे लेकिन बाएं हाथ के इस बल्लेबाज का पूरा ध्यान आस्ट्रेलिया के खिलाफ गुवार से एडिलेड में खेले जाने वाले चौथे और अंतिम टेस्ट मैच में प्रदर्शन पर केंद्रित है
हेराल्ड सन समाचार पत्र के अनुसार गांगुली ने कहा ...मैं अपनी सोच को अभी इस टेस्ट से आगे नहीं विस्तार नहीं दे रहा हंू1 एडिलेड का टेस्ट मैच एक महत्वपूर्ण मैच है और फिलहाल मेरा पूरा ध्यान उसी पर है1 यह टेस्ट समाप्त होने के बाद ही मैं भविष्य के बारे में कोई फैसला कंगा1... उल्लेखनीय है कि भारतीय टीम के पूर्व कप्तान 35 वर्षीय गांगुली को त्रिकोणीय श्रृंखला के लिए 16 सदस्यीय टीम में शामिल नहीं किया गया है1 हालांकि एक वर्ष पहले एकदिवसीय टीम में फिर से शामिल किए गए गांगुली का औसत 44.28 है
बंगाल टाइगर अच्छे फार्म में हैं लेकिन क्षेत्ररक्षण की कमियों के कारण वह एकदिवसीय टीम में चुने जाने के लिए भारतीय चयनकर्ताओं को प्रभावित नहीं कर पाए1 आस्ट्रेलिया के कप्तान रिकी पोंटिंग को जब गांगुली के एकदिवसीय टीम से बाहर करने का समाचार मिला तो उन्होंने इस पर बहुत आश्चर्य व्यक्त किया1 उन्होेंने कहा ..मुे इस बात पर बहुत आश्चर्य हो रहा है कि गांगुली एकदिवसीय श्रृंखला की टीम में शामिल नहीं हैं1 टेस्ट श्रृंखला के शुआत से ही उनकी बल्लेबाजी अच्छी रही1.. अगले महीने तीन फरवरी से शुरू होने वाले त्रिकोणीय श्रृंखला के लिए टीम में पूर्व कप्तान राहुल द्रविड. हैदराबाद के कलात्मक बल्लेबाज वी वी एस लक्ष्मण को भी शामिल नहीं किया गया है1 यह श्रृंखला भारत . आस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच होनी है
अमित पार्थिव वीरेन्द्र1438 वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications