ओलंपिक में भारत के लिए चीयर्स करने अनिल कपूर ने ट्रैक पर लगाई दौड़- देखें VIDEO
नई दिल्लीः अनिल कपूर को हम लोग एक ऐसे कलाकार के तौर पर जानते हैं जो उम्र ढलने के साथ और भी जवान होता जा रहा है। वे एक्टिव जीवन शैली में यकीन रखते हैं और कई बार उनको ऐसे वकआउट रूटीन को फॉलो करते हुए देखा गया है जो शायद उनकी उम्र के लोग नहीं कर पाएंगे। निश्चित तौर पर वह कई लोगों के लिए एक प्रेरणा है।
अब 64 साल के इस कलाकार ने एक वीडियो शेयर की है जिसके मुताबिक उनको टोक्यो ओलंपिक में गए भारतीय एथलीट्स ने एक बार फिर से ट्रैक पर आने के लिए मोटिवेट किया है और उन्होंने अपनी रनिंग शुरू कर दी है। अनिल कपूर को आप वीडियो मेंं पूरी स्पीड के साथ ट्रैक पर रनिंग करते हुए देख सकते हैं।
अनिल कपूर की फिटनेस हमेशा पॉइंट पर रहती है और उन्होंने एक बार फिर इसे साबित करके दिखाया है। अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अनिल कपूर ने एक वीडियो क्लिप शेयर की जिसमें वे रनिंग कर रहे हैं जहां पर वह धीरे-धीरे शुरुआत करते हैं और फिर बाद में अपनी स्पीड पकड़ लेते हैं। अनिल कपूर ने अपने रनिंग रूटीन पर वापसी का श्रेय भारतीय एथलीट को दिया है जो टोक्यो ओलंपिक में पूरे देश को गर्व महसूस कराने के लिए गए हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
