पाकिस्तान हारा, शोएब अख्तर बोले- मैं दुखी हूं, बहुत कुछ सीखने को मिला
नई दिल्ली। पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने टी20 विश्व कप से बाहर होने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम का समर्थन करने की अपील की। पाकिस्तान सुपर 12 चरण में लगातार 5 मैच जीतने वाली एकमात्र टीम थी, लेकिन सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से पांच विकेट से हार गई थी। इसके बाद पाकिस्तान के खिलाड़ियों का सोशल मीडिया पर खूब मजाक बन रहा है, हालांकि अख्तर से यह देखा नहीं जा रहा है। पाकिस्तान की हार पर शोएब अख्तर बेहद दुखी हैं। उन्होंने अपने देश के लोगों से अपनी की है कि इस समय टीम को सपोर्ट किया जाए। बोलते समय अख्तर की शक्ल उतर गई थी। हार की निराशा उनके चेहरे पर साफ झलकती दिखी।
यह भी पढ़ें- खुला रह गया हसन अली का मुंह, पर नहीं मिला खाने को केक, जानें क्या है पूरा मामला

इस खेल से बहुत कुछ सीखने को मिला
शोएब ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "इस खेल से बहुत कुछ सीखने को मिला है। मैं पूरी तरह निराश और दुखी हूं। यह विश्व कप हमारा होना चाहिए था। यह भयानक है, मेरी भावनाएं आपके साथ हैं लेकिन हम खराब हारे हुए नहीं हो सकते हैं। हम इस हार को खुले हाथों और टूटे हुए दिलों से स्वीकार करने जा रहे हैं। हमने अच्छा किया है। पाकिस्तान टीम मैं आपके साथ हूं, यह ठीक है।"

अली, अपना आत्मविश्वास वापस लाओ
शोएब ने कहा, "मैं पूरे देश से टीम के पीछे रहने और उनका समर्थन करने का अनुरोध करता हूं। उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है। मैं इस विश्व कप को अपनी धरती पर देखना पसंद करता लेकिन दुर्भाग्य से यह हमारे हाथ से बाहर है।" 19वें ओवर में शाहीन अफरीदी की गेंद पर हसन अली ने मैथ्यू वेड का आसान कैच छोड़ा। इसके बाद वेड ने अगली तीन गेंदों पर तीन छक्के लगाकर ऑस्ट्रेलिया के लिए लक्ष्य का पीछा पूरा किया। उन्होंने कहा, "हसन अली तुम अपना आत्मविश्वास वापस ले लाओ, हमारे पास खेलने के लिए बहुत कुछ है। उसने इसे गड़बड़ कर दिया लेकिन यह ठीक है। शायद वो कैच होता तो कुछ फर्क पड़ता।"

ट्रोल हो रहे हैं अली
गाैर हो कि हसन अली सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हो रहे हैं। माना जा रहा है कि उनके ड्राॅप कैच ने पाकिस्तान से मैच छीन लिया। वहीं अब पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज अपने खिलाड़ी की सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं। वहीं कप्तान बाबर आजम ने भी मैच के बाद सभी खिलाड़ियों को लताड़ लगाते हुए कहा कि कोई भी किसी को हार का जिम्मेदार नहीं मानेगा, ना ही ये कहेगा कि इसकी वजह से या उसकी वजह से मैच हारे।
वहीं मैच की बात करें तो पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 176 रन बनाए थे। फखर जमान (55 )और रिजवान (67) ने अर्धशतक जमाए। जवाब में कंगारू टीम ने मार्कस स्टोईनिस व मैथ्यू वेड की नाबाद तूफानी पारियों की मदद से 1 ओवर रहते 5 विकेट से मैच जीत लिया। स्टोईनिस ने 31 गेंदों में 40 रन बनाए, जबकि वेड ने 4 छक्कों की मदद से 17 गेंदों में 41 रन ठोके। वेड ने 19वें ओवर में शाहीन अफरीदी को लगातार तीन छक्के लगाकर मैच खत्म कर टीम को फाइनल में पहुंचाया। वहीं पाकिस्तान का खिताब जीतने का सपना टूट गया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
