'बुमराह से शाहीन अफरीदी की तुलना करना बेवकूफी', पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज ने जसप्रीत को बताया नंबर 1 बॉलर
नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने भारतीय टीम के जसप्रीत बुमराह को मौजूदा समय में टी20 प्रारूप का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज बताते हुए जमकर तारीफ की है। मोहम्मद आमिर ने टी20 विश्वकप में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले महामुकाबले से पहले जसप्रीत बुमराह और पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी के बीच हो रही तुलना को बकवास करार देते हुए कहा कि ऐसा करना किसी भी तरह से सही नहीं है। 24 अक्टूबर को दुबई के मैदान पर भारत और पाकिस्तान के टीम बीच खेले जाने वाले महामुकाबले के साथ दोनों टीमें अपने कैंपेन का आगाज करेगी तो वहीं पर कई खिलाड़ियों के बीच छोटी-छोटी भिड़ंत देखने को मिलेगी।
इन छोटे-छोटे मुकाबलों में एक मुकाबला जसप्रीत बुमराह और शाहीन शाह अफरीदी की गेंदबाजी भी है, जिस पर फैन्स की नजरें रहेंगी, हालांकि मोहम्मद आमिर का मानना है कि 21 साल के पाकिस्तानी गेंदबाज को बुमराह की गेंदबाजी के आस-पास पहुंचने के लिये भी अभी लंबी राह तय करनी हैं।
और पढ़ें: T20 WC में भिड़ंत से पहले स्कॉटलैंड के स्पिनर ने कोहली को दी वार्निंग, कहा- विराट को डरना चाहिये
अपने यूट्यूब चैनल अनकट पर बात करते हुए मोहम्मद आमिर ने कहा,'देखिये शाहीन आर बुमराह के बीच गेंदबाजी की तुलना करना बेवकूफी है क्योंकि शाहिन अभी बहुत युवा हैं और सीख रहे हैं, जबकि बुमराह भारत के लिये काफी समय से अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं और मौजूदा समय में टी20 क्रिकेट के सबसे बेस्ट गेंदबाज हैं, खासतौर से डेथ ओवर्स में। लेकिन शाहीन की बात करें तो वो मौजूदा समय में पाकिस्तान के बेस्ट बॉलर हैं। पिछले एक डेढ़ साल में शाहीन ने जिस तरह का प्रदर्शन किया है उसे देखते हुए अच्छा मुकाबला हो सकता है। बुमराह नई और पुरानी गेंद का अच्छा इस्तेमाल करते हैं जबकि शाहीन पावरप्ले मेंअभी बेस्ट गेंदबाज हैं।'
मोहम्मद आमिर ने दोनों टीमों के गेंदबाजी विभाग की तुलना करते हुए कहा कि तेज बॉलिंग में पाकिस्तान की टीम का भारत के खिलाफ थोड़ा पलड़ा भारी है लेकिन भारत के पास विश्वकप का सबसे खतरनाक स्पिन अटैक है।
और पढ़ें: शोएब अख्तर ने बताया कौन है भारत का इंजमाम उल हक, कहा- पाकिस्तान मानता है इसे कोहली से बड़ा बल्लेबाज
उन्होंने कहा,'जहां तक तेज गेंदबाजी की बात है पाकिस्तान की टीम भारत से बेहतर है। हसन अली और शाहीन अफरीदी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और हैरिस राउफ भी अच्छा साथ दे रहे हैं। वह डेथ ओवर्स में टी20 के बेस्ट गेंदबाज हैं। भारत के नजरिये से भुवनेश्वर कुमार फिलहाल संघर्ष करते नजर आ रहे हैं। बुमराह इकलौते गेंदबाज हैं जो अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। शमी भी अच्छी गेंदबाजी कर सकते हैं लेकिन वो ज्यादातर नई गेंद से असरदार होते हैं। मैं डेथ बॉलिंग के बारे में ज्यादा नहीं जानता लेकिन बुमराह मुझे संपूर्ण गेंदबाज लगते हैं। स्पिन विभाग में भारतीय टीम के पास बढ़त है, जिनके अश्विन, जडेजा और चक्रवर्थी ने शानदार प्रदर्शन किया है।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications