करिअर में पहली बार हिट विकेट हुए सचिन
बि्रस्बेन 03 फरवरी .वार्ता. किसी भी खिलाडी के करिअर में पहली बार कुछ न कुछ जरूर होता है और रिकाडों तथा कीर्तिमानों के बेताज बादशाह सचिन तेंदुलकर के करिअर में पहली बार आज ऐसा कुछ हो गया जो पहले कभी नहीं हुआ था1 सचिन अपने वनडे करिअर में पहली बार हिट विकेट आउट हो गए
सचिन आस्ट्रेलिया के खिलाफ सीबी एकदिवसीय त्रिकोणीय क्रिकेट शंृखला के पहले मैच में आज यहां ब्रेट ली की गेंद पर हिट विकेट हो गए और उनके 19 वषो तथा 408 एकदिवसीय मैचों के करिअर में यह पहला मौका है जब वह हिट विकेट हुए हैं 1 उन्हें इस तरह आउट करने का श्रेय भी उनके प्रबल प्रतिद्वंदी आस्ट्रेलियाई ली को गया है 1 अपने 408 वें मैच में सचिन ने ब्रेट ली की कमर से ऊपर आती हुई गेंद को आन साइड में खेला और एक रन लेने के लिए दौड पडे लेकिन उसी समय उनकी दायीं एडी स्टंप्स के निचले हिस्से से टकरा गई और बेल्स गिर पडी 1 सचिन को यह पता नहीं चल पाया और वह रन लेने के लिए दौड पडे 1 लेकिन विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट और स्लिप में खडे अन्य खिलाडी खुशी से उछल पडे कि मास्टर ब्लास्टर हिट विकेट हो चुके थे
सचिन ने इस पारी में केवल दस रन बनाए और वह एकदिवसीय मैचों में 16 हजार रन का आंकडां छूने से अब 28 रन दूर रह गए हैं और संभवत: वह अगले मैच में इस आंकडें को छू लेंगे
राज.सत्यकामसुनील1639वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications